Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा खण्ड स्नातक एवं आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद के लिए चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे बंद हो गया। मतदान एक दिसम्बर, 2020 को होगा। मतदान अधिकारियों को कैश देने का ऐलान भी किया गया है।
28 मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
मतदान निर्विघ्न करान के लिए आगरा में कुल 11 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं। दो जोनल एवं दो सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व रखे गये है। प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर माईक्रो ऑब्जर्वर एवं वीडियोग्राफर नियुक्त किये गये हैं तथा 14 माईक्रो ऑब्जर्वर रिजर्व रखें गये हैं। मतदान हेतु कुल 84 पीठासीन अधिकारी, 84 प्रथम मतदान अधिकारी 84 द्वितीय मतदान अधिकारी एवं 84 मतदान अधिकारी तैनात किये गये। प्रत्येक पीठासीन अधिकारी को रुपये 1200 एवं प्रथम द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों को रुपये 900 मानदेय दिया जायेगा। पोलिंग पार्टी मण्डी समिति से रवाना होगी ।
मतदाताओं को नौ प्रकार के पहचानपत्र प्रस्तुत करने की छूट
आगरा खण्ड स्नातकएवं शिक्षक निर्वाचन-2020 का मतदान मतदाताओं द्वारा अपनी पहचान स्थापित करने के लिये वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते है, जो इस प्रकार है- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या अन्य निजी औद्योगिक घरानों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए सेवा पहचान-पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद् सदस्यों को जारी किए गए अधिकारिक पहचान पत्र, शैक्षिक संस्थाओं- जिनमें संबंधित शिक्षक / स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नियोजित हो द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र, विश्वविधालय द्वारा जारी उपाधि, डिप्लोमा का प्रमाण-पत्र मूल रूप में तथा सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता सम्बन्धी प्रमाण-पत्र मूल रूप में शामिल है।
आगरा पांच मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग
आगरा खण्ड स्नातक/ शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन-2020 में 05 मतदेय स्थलों पर वेवकास्टिंग कराए जाने का निर्णय लिया गया है। ये इस प्रकार हैं- मतदानकेन्द्र कमला नगर स्थित सरस्वती विद्यामन्दिर कमला नगर क0नं0-1, सरस्वती विद्यामन्दिर कमला नगर क0नं0-2, सरस्वती विद्यामन्दिर कमला नगर क0नं0-3, सरस्वती विद्यामन्दिर कमला नगर क0नं0-4 एवं सरस्वती विद्यामन्दिर कमला नगर क0नं0-5।
आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रः प्रत्याशियों की सूची
1. डॉ दिनेश चन्द्र वशिष्ठ ग्रा0प्रो0 बुरहनाबाद, परगना मारहरा, जनपद व तहसील एटा भारतीय जनता पार्टी
2. हेवेन्द्र सिंह हऊआ चौधरी गा0पो0 नहल, तहसील अतरौली, अलीगढ़। समाजवादी पार्टी
3. अभय प्रताप सिंह बृहदेव, बन्द कचहरी रोड, अवाबाग कालोनी मैनपुरी। निर्दलीय
4. डॉ. आकाश अग्रवाल ‘वित्तविहीन वाले‘ कावेरी विहार, आगरा। निर्दलीय
5. गुमान सिंह यादव नौरंगीनगर, अवन्तीबाई महिला महाविधालय के सामने, भगीपुर, एटा। निर्दलीय
6. चन्द्रप्रकाश कावेरी विहार आगरा। निर्दलीय
7. जगवीर किशोर जैन, आवास विकास कालोनी, सासनी गेट, अलीगढ़। निर्दलीय
8 डॉ. देव प्रकाश ‘वृन्दावन ‘ आनन्द वाटिका, चैतन्य विहार, वृन्दावन, मथुरा। निर्दलीय
9 धर्म सिंह भदौरिया रघुराजपुरी, भदावर हाउस, बाईपास रोड, मैनपुरी। निर्दलीय
10 धर्मेन्द्र सिंह जाटव, सिल्वर टाउन, नैनाना जाट, आगरा। निर्दलीय
11. निरंजन सिंह सोलंकी, गॉव व पोस्ट ओल, जिला मथुरा। निर्दलीय
12. डॉ. भोजकुमार शर्मा, हनुमान नगर, गढी भदौरिया आगरा। निर्दलीय
13. रवि कुमार सोनी, सैक्टर-5 आवास कॉलोनी सिकंदरा, आगरा। निर्दलीय
14. लालजी बाबू श्रीवास्तव, सुहाग नगर, फिरोजाबाद। निर्दलीय
15. सुरेन्द्र सिंह राघव, ग्राम-डाक0 मॉट ‘मूला‘ जनपद मथुरा। निर्दलीय
16. हुशियार सिंह ‘निमेष‘ मो0 जय-जय राम सिटी रोड, कासगंज । निर्दलीय
आगरा खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रः प्रत्याशियों की सूची
1. डॉ. असीम यादव गढैया, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी
2. डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी‘ न्यू सुरेन्द्र नगर, अलीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी
3. राजेश कुमार द्विदी ग्राम-पो0 नादेमऊ जिला कन्नौज इंडियन नेशनल कॉग्रेस
4. अनिल रंगोली कॉलोनी सब्जी मंडी के सामने सिकंदरा आगरा। निर्दलीय
5. डॉ0 अनुप शर्मा प्रधानाचार्य बी0 दास कम्पांउड, गोपी मिल, नौरंगाबाद, अलीगढ। निर्दलीय
6. अम्बेडकरी हसनूराम अम्बेडकरी ग्राम-रामनगर, उपग्राम-नगला दूल्हे खॉ पो0 रसूलपुर तह0 खेरागढ़ आगरा। निर्दलीय
7. डा0 मो0 इसरार ग्राम मुरादगंज, पो0 मझपुर्वा ‘गुरसहायगंज‘ जिला कन्नौज। निर्दलीय
8. उल्फत सिंह चौहान ग्राम-लहटोई पो0 सोंगरा जिला अलीगढ़। निर्दलीय
9. ओम प्रकाश आर्य ‘लोधी‘ नारौली साधू आश्रम, अलीगढ़ । निर्दलीय
10. गौरव शुक्ला ग्रा0 पो0 उमरी ‘दिबियापुर‘ थाना -दिबियापुर , जिला औरैया। निर्दलीय
11. थान सिंह कुशवाहा ग्राम-नगला मोती पोस्ट बरवाना जिला हाथरस। निर्दलीय
12. दिनेश कुमार शर्मा गॉव-मेवा नगला, पो0 -टप्पल थाना-टप्पल तह0 खैर, जिला-अलीगढ़ निर्दलीय
13. डॉ0 नन्द लाल यादव ज्ञान भारती इ0का0 वाली गली शान्तिनगर एटा। निर्दलीय
14. मनोरमा, विश्वकर्मा ग्रीन. सिकन्दरा, आगरा। निर्दलीय
15. महीपाल सिंह, ग्राम-पाली डूंगरा, पोस्ट सोंख गोवर्धन, मथुरा निर्दलीय
16. मुन्नी देवी, शास्त्री नगर बाबरपुर जिला- औरैया। निर्दलीय
17. विकास अग्निहोत्री, ग्राम-उधरनपुर, हरबल्लभपुर, छिबरामऊ, कन्नौज, निर्दलीय
18. एडवोकेट संगीर खान ‘अलीग‘, हाजीपुरा आगा साहब रोड फिरोजाबाद निर्दलीय
19. डॉ0 सीमा सिंह, पहाड़ी दरवाजा टीचर्स कालोनी धामपुर, जिला-बिजनौर , निर्दलीय
20. सुरेन्द्र प्रताप नारायण सिंह एडवोकेट, कृष्णा आर्चिड कालोनी वाकलपुर गोवर्धन रोड मथुरा । निर्दलीय
21. इं0 हरि किशोर तिवारी ‘इटावा,‘ न्यू कालोनी इटावा। निर्दलीय
22. हरी किशोर तिवारी इन्जीनियर साहब, छावनी थाना गॉधी पार्क जिला- अलीगढ़। निर्दलीय
- Foxygold Casino Biedt Echt Geld Spelen Op Zijn Best in Nederland - September 16, 2026
- Przerwy Warsztatowe Aviamasters 2 Game – Edukacja z Przerwami w Polsce - September 13, 2026
- Chicken Shoot Game – Vytváření spolehlivosti Krok za krokem na australském trhu - September 13, 2026