Aligarh, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी के गढ़ अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी मजबूती की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है इसका प्रमाण यह है कि कांग्रेस के पूर्व सांसद चौधरी विजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, बहुजन समाज पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके मोहम्मद सगीर सपा में शामिल हो गए हैं। लखनऊ में सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह को कांग्रेस का दिग्गज नेता माना जाता है। उन्होंने चार दिन पूर्व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को दो टूक कह दिया था कि पार्टी में वफादारी व संघर्ष की कोई कीमत नहीं तो उनका यहां काम करना संभव नहीं है। चौधरी विजेंद्र सिंह काफी समय से पार्टी गतिविधियों से दूरी बनाए हुए हैं। उनकी नाराजगी पार्टी को भारी पड़ी। बता दें कि अलीगढ़ से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल हैं, जिनसे विजेन्द्र सिंह की बनती नहीं है।
जमीरउल्लाह सपा से दो बार विधायक रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान मुलायम परिवार में हुए खींचतान के दौरान अपने समर्थकों संग शिवपाल यादव के साथ चले गए थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर उन्होंने सपा का दामन थाम लिया है। इसके अलावा प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह भालू भी सपा में शामिल हो गए हैं।
- Configuring the Slotsvader Casino App Step by Step in Canada - September 18, 2026
- Slimking Casino Mobiele Website versus App in Nederlandse markt - September 17, 2026
- Mostbet Casino: Hraní na mobilu and Rychlé bankovnictví in České republice - September 17, 2026