28 साल बाद फिर शहर के मुख्य व्यापारिक केंद्र में सजेगी जनकपुरी
आगरा: श्री रामलीला कमेटी ने इस वर्ष जनकपुरी महोत्सव का भार संजय प्लेस के लोगों को सौंपा है। आज रामलीला मैदान के निकट स्थित श्री राम हनुमान मंदिर पर आज रविवार को आयोजित एक बैठक में इस बारे में अंतिम निर्णय लिया गया। बैठक में ही संजय प्लेस के प्रतिनिधिमंडल को बुला लिया गया और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल ने उन्हें इस आशय का पत्र सौंप दिया। उन्होंने सभी का पटके पहना कर स्वागत भी किया।
संजय प्लेस को जनकपुरी महोत्सव का जिम्मा 28 साल बाद सौंपा गया है। इससे पहले वर्ष 1994 में संजय प्लेस को यह जिम्मा दिया गया था। उस समय रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल और मंत्री स्व. श्रीभगवान अग्रवाल थे। वर्ष 1994 की जनकपुरी कई वर्षों तक एक यादगार महोत्सव के रूप में मानी जाती रही। प्रदेश तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह जनकपुरी महोत्सव के मुख्य अतिथि रहे थे।
इस वर्ष राम बारात दस अक्टूबर को निकाली जाएगी। जनकपुरी महोत्सव 10, 11, 12 अक्टूबर को होगा।
आज जनकपुरी महोत्सव की घोषणा के अवसर पर रामलीला कमेटी के अतुल बंसल, विनोद जौहरी, विजय गोयल, मुकेश अग्रवाल, संजय तिवारी, तारा चंद अग्रवाल, संजय सिंघल, मुकेश जौहरी, रामांशु शर्मा, प्रवीन गर्ग, प्रवीण बंसल, मनोज अग्रवाल, अंजुल बंसल, कृष्ण कुमार बल्ले, गिरधर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, राहुल गौतम, विनय बंसल मौजूद रहे।
संजय प्लेस एसोसियेशन की ओर से अनिल वर्मा एडवोकेट, पी एल शर्मा, हीरेन मित्तल, विनय मित्तल, अनिल अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल, जितेंद्र गोयल, बी एस बघेल एडवोकेट, बृज मोहन तापड़िया, विभु सिंघल, के एन अग्निहोत्री, शिब्बी बाबू मित्तल, आर एस सेंगर, रचित मित्तल, अशोक जैन आदि उपस्थित रहे।
- Agra News: बच्चों को बांटी गईं ‘एक्सपायरी दवाएं’, प्रशासन सख्त; ड्रग विभाग ने लिए सैंपल, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश - June 17, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का कमाल: दुर्लभ ‘गिलियन-बैरे सिंड्रोम’ से जूझ रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन - June 17, 2026
- आगरा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: अंगूठी गांव में तीन साल बाद तालाब हुआ अतिक्रमण मुक्त; मंदिर-मस्जिद समेत अवैध निर्माण ध्वस्त - June 17, 2026