आगरा: जिले की बाह तहसील के एक गांव में बारिश के कारण आज शुक्रवार तड़के एक जर्जर हवेली ढह गई। इसकी चपेट में दो और मकान आने से वह भी ढह गए और मलबे में पांच लोग दब गए। इनमें एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई।
बाह तहसील के गांव उमरैठा गांव में करीब 300 साल पुरानी हवेली थी। हवेली खंडहर थी। इसमें कई वर्षों से कोई नहीं रहता था। गुरुवार रात को तेज बारिश हुई। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे अचानक हवेली का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। हवेली के बराबर में दो मकान बने थे। मकान भी चपेट में आ गए। मकानों में रहने वाले लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार मच गई।
आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया। पुलिस को सूचना दी। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मंगाई गई। मलबे के नीचे से पांच लोगों को घायलावस्था में पिनाहट सीएचसी पर भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने एक साल की बच्ची तन्वी और 50 साल के विनोद को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में चार साल के रौनक, 45 साल की इंद्रावती और 28 साल की लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के समय सभी लोग सो रहे थे।
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026