Agra, Uttar Pradesh, India. एक हैं सतीश शर्मा, अपनी कला में जितने सिद्धहस्त, उतने ही व्यवहार कुशल। मूल रूप से मुरैना निवासी, लेकिन कई दशक से दैनिक जागरण में हमारे साथी हैं। पेजीनेशन की कला में मास्टर हैं। पेज सजाने की इस कला के अलावा उनकी अंगुलियों में जादू छिपा है।

जब वे कल्पना करते हैं अथवा सामने चित्र देखते हैं तो उसका हूबहू स्कैच बना देते हैं। मेरे सामने वे आमिर खान सहित बहुत सारी शख्सियतों को स्कैच बना कर दे चुके हैं। जब भी वे किसी को यह स्कैच देते थे, मैं कहता कि मेरा स्कैच भी कभी बनाओगे या नहीं। उनका यही जवाब होता था कि रिटायरमेंट पर बनाएंगे। तब लगता कि पता नहीं उस स्थिति तक मैं पहुंच पाऊंगा या नहीं।

03 नवंबर 2020 को दैनिक जागरण कार्यालय में हुए विदाई समारोह हुआ। वे जल्दी-जल्दी आए और मुझे मेरा स्कैच बनाकर भेंट किया। उन्होंने बताया कि ये पेंसिल स्कैच करीब चार घंटे में तैयार किया है। उनके इस स्कैच की तारीफ दैनिक जागरण के महाप्रबंधक आदरणीय अखिल भटनागर जी व एसोसिएट संपादक आदरणीय उमेश शुक्ला जी ने भी की।

सतीश भाई जब से आगरा आए हैं, तब से उनसे मेरा संपर्क और जुड़ाव है। मैंने उनकी कला को बड़ी नजदीकी से देखा है। मैं उनकी इस अनुपम भेंट के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनकी कला के निरंतर उपयोग होने कला के और अधिक निखरने के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं। इस विदाई समारोह में दैनिक जागरण के सभी अधिकारी व साथी मौजूद रहे।
–आदर्श नंदन गुप्त, वरिष्ठ पत्रकार
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026