नोएडा। नोएडा (Noida) के सेक्टर 46 (Sector 46) स्थित गार्डन ग्लोरी सोसायटी (Garden Glory Society) में एक महिला ने गार्ड्स के साथ अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । वीडियों में गालियां देते हुए महिला यहां तक कह देती है कि वह सबको मार डालेगी। इससे पहले भी नोएडा की कई सोसायटी में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
थाना क्षेत्र 39 (Police Station Area 39) इलाके के तहत सेक्टर 46 में गार्डन ग्लोरी सोसायटी (Garden Glory Society) है। सोसायटी में रहने वाली एक महिला सामान लेकर आए एक मिनी ट्रक की एंट्री कराना चाहती थी। इसको लेकर गार्ड्स के साथ उसका विवाद हो गया। बहस गाली-गलौच में बदलते देर नहीं लगी। वायरल वीडियो (Video Viral) में महिला गार्डों भद्दी- भद्दी गालियां देते सुनाई दे रही है। वह सबको मार डालने तक की धमकी दे डालती है।
Video Viral : नोएडा की फिर एक युवती ने सिक्योरिटी गार्डों से की दबंगई, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बोली-सबको मार दूंगी pic.twitter.com/auw8DRSXsS
— santosh singh (@SantoshGaharwar) August 1, 2023
गार्ड भी मिनी ट्रक को एंट्री नहीं देने पर अड़े रहे। वे बार-बार महिला से कहते रहे कि जिसे बुलाना है बुला लो लेकिन एंट्री नहीं दी जाएगी। महिला और गार्डों की बीच नोकझोंक के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने वीडियो नोएडा पुलिस (Noida Police) से साझा करते हुए शिकायत की। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में थाना सेक्टर-39 (Thana Sector-39) में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- ‘सरकार है या दुकानदार?’: JPNIC के निजीकरण पर भड़के अखिलेश यादव, कहा— ‘कमीशन’ भ्रष्ट भाजपा की गाड़ी का तेल-पानी है और…. - August 26, 2026
- पंजाब चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा: मायावती का ऐलान, यूपी और उत्तराखंड के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा - August 26, 2026
- पंजाब चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा: मायावती का ऐलान, यूपी और उत्तराखंड के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा - August 26, 2026