Mathura, Uttar Pradesh, India. पांच हजार रूपये और शराब के चार पौव्वा के लिए दोस्त के चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पूर घटनाक्रम यहां पढ़ सकते हैं।
थाना बरसाना पुलिस ने शिवाल गांव में 6 नवम्बर को जमीनी विवाद को लेकर की गई किसान की हत्या के आरोप में दूसरे वांछित आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। छह नवम्बर को गांव शिवाल थाना बरसाना क्षेत्र में भूरी सिंह पुत्र जगन गुर्जर की गला दबाकर हत्या किये जाने के संबध में गजराज पुत्र निहाल निवासी शिवाल थाना बरसाना मथुरा की ओर से थाना बरसाना पर मुकदमा दर्ज हुआ था। वांछित चल रहे अभियुक्त विनोद पुत्र हंसराज निवासी शिवाल थाना बरसाना उम्र 28 वर्ष को गरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में हत्यारोपी विनोद ने पुलिस को बताया– चार नवम्बर को रास्ते के विवाद में ओमी की गजराज व उसके चाचा भूरी व उसकी मां धीरो से कहा सुनी हुई थी। दोस्त ओमी ने मुझे सारी बात बतायी तो मैंने ओमी से कहा कि तुम मुझे खर्चे के लिये 5000 रूपये दे देना, भूरी को जान से मारकर ठिकाने लगा दूंगा। इसी योजाना के तहत पांच नवम्बर को शराब के चार पव्वे लेकर आया फिर ओमी ने शराब पी। जब नशा हो गया तो रात्रि में करीब दो बजे बजे ओमी के चाचा भूरी के पास खेत पर पहुंचे। ओमी ने अपने चाचा से खेत बोने के लिए रास्ता मांगा तो मना कर दिया। कहा कि चाहे कुछ भी हो जाये, रास्ता नहीं दूंगा। इसके बाद दोनों ने चारपाई पर ही ओमी के चाचा भूरी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ओमी पुत्र बिजेन्द्र निवासी शिवाल थाना बरसाना को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
- एसबीआई ग्राहकों के डेटा लीक की आशंका; डार्क वेब पर मिले 3,897 संदिग्ध रिकॉर्ड, बैंक ने शुरू कराई उच्चस्तरीय साइबर जांच - October 21, 2026
- हिंदी फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज: अभिनेता राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा सबका ध्यान - October 21, 2026
- नमक की मंडी स्थित सांवरिया मार्केट में हुआ आगरा सराफा एसोसिएशन के नवीन कार्यालय का शुभारंभ: एमएलसी विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया उद्घाटन - October 21, 2026