पैसा डबल स्कीम, फ्रॉड इन्वेस्टमेंट और नकली प्रोडक्ट्स का प्रमोशन करना अब सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को भारी पड़ सकता है. अगर कोई ऐसा करता है तो 50 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.
आजकल हम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के बारे में बहुत कुछ सुनते हैं. इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर इनके लाखों फॉलोवर्स होते हैं. बॉलीवुड और स्पोर्ट्स सेलिब्रिटीज की तरह ये भी अपने फॉलोवर्स को इंफ्लुएंस करते हैं. इसीलिए कई ब्रांड्स इंफ्लुएंसर्स से प्रोडक्ट्स का प्रोमोशन कराते हैं. बदले में इंफ्लुएंसर्स को भी अच्छी-खासी इनकम होती है. अक्सर जाने-अनजाने में इंफ्लुएंसर्स ऐसे प्रोडक्ट्स या सर्विस का एड करते हैं, जो फ्रॉड या नकली होते हैं. अगर आप भी एक इंफ्लुएंसर हैं तो प्रोमोशन करते समय सावधान रहने की जरूरत है.
हाल ही में मुंबई में एक मामला सामने आया, जिसमें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने एक फ्रॉड इन्वेस्टमेंट स्कीम को प्रोमोट किया. इसमें दावा किया गया है कि मात्र 30-35 मिनट में पैसे डबल हो जाएंगे. Crypto_Anaisha नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह फर्जीवाड़ा चल रहा था. 999 रुपये की स्कीम का प्रोमोशन कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने किया.
पैसा डबल करने पर फंसे इंफ्लुएंसर्स
इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद हमजा झाकी अनवर है. इसके अलावा पुलिस ने क्रिप्टो स्कीम का प्रोमोशन करने के लिए तीन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मानसी सुरावसे, अक्षय अथरे और अंकिता भगत को भी आरोपी बनाया है. इंस्टाग्राम पर इनके कई लाख फॉलवोर्स हैं. इनका एड देखकर कई लोग झांसे में आ गए और ठगी का शिकार बने.
इंफ्लुएंसर्स के लिए गाइडलाइंस
अगर आप भी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं तो इस तरह के भ्रामक एड करने पर तगड़ा जुर्माना लग सकता है. इसके अलावा कई सालों तक एड या प्रोमोशन भी नहीं कर पाएंगे. सरकार ने इस साल सेलिब्रिटीज और इंफ्लुएंसर्स के लिए कुछ गाइडलाइंस जारी की हैं. इसमें बताया गया है कि इंफ्लुएंसर्स को किस तरह के एड और प्रोमोशन नहीं करने चाहिए.
ऐसा किया तो लगेगा 50 लाख तक जुर्माना
कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत जारी “Endorsements Know-hows!” गाइडलांस में कहा गया है कि सेलिब्रिटीज और इंफ्लुएंसर्स किसी प्रोडक्ट का प्रोमोशन करते समय लोगों को गुमराह ना करें. अगर कोई ऐसा करता है तो 10 लाख से 50 लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा 1 से 3 साल तक प्रमोशन या एड करने पर बैन लग सकता है.
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की पहल: आगरा में ‘एक पेड़ राष्ट्र के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में हुआ पौधारोपण - September 11, 2026
- संत रविदास के समानता और समरसता के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगी महासभा: आगरा के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में चला जागरूकता अभियान - September 11, 2026