आगरा: नगर में सावन के दूसरे सोमवार पर शुरू होने वाली ऐतिहासिक परिक्रमा में हजारों की संख्या में शिव भक्त भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए परिक्रमा पूर्ण करने के लिए निकल रहे हैं। ये भक्त भोलेनाथ के रंग में रंग कर झूमते नाचते हुए, नंगे पैर अपने आराध्य के दर्शन और जलाभिषेक कर रहे हैं।
नगर में सावन के दूसरे सोमवार से पहले पड़ने वाले रविवार शाम से करीब 40 किलोमीटर की ऐतिहासिक परिक्रमा शुरू की जाती है। इस परिक्रमा में हजारों की संख्या में शिव भक्त नंगे पांव भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए शामिल होते हैं। रविवार शाम से शुरू होने वाली यह परिक्रमा सोमवार सुबह करीब आठ बजे तक संपन्न होती है।

परिक्रमा में सभी उम्र के शिव भक्त शामिल होते हैं। जिसमें छोटे बच्चे, किशोर, युवा और बुजुर्ग भी भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए इस परिक्रमाको पूर्ण करते हैं। नंगे पाव लगने वाली परिक्रमा में भक्त जनों के सामने खराब रास्ते की, बरसात की और कांटों की कई परेशानियां आड़े आती है। लेकिन भोलेनाथ की भक्ति में झूमते हुए बम भोले के जयकारे लगाते हुए और नाचते गाते हुए यह भक्त 12 से 13 घंटे में परिक्रमा को पूर्ण कर लेते हैं।
आज शाम सात बजे से ही हजारों की संख्या में भक्तों का हुजूम सड़कों पर दिखाई दे रहा है। बलकेश्वर मंदिर से यह परिक्रमा शुरू होती है। जिसके बाद शिवभक्त ताजगंज होते हुए राजेश्वर मंदिर उसके बाद रावली महादेव, पृथ्वीनाथ और फिर सिकंदरा क्षेत्र में स्थित कैलाश महादेव मंदिर पहुंचते हैं। यहां से बबूल के जंगलों में स्थित वनखंडी महादेव होते हुए बलकेश्वर महादेव मंदिर पर अपनी परिक्रमा संपन्न करते हैं।

शिव भक्तों की आवभगत और उनकी सेवा के लिए परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह लोगों ने भंडारों का आयोजन किया है। कोई ठंडा शरबत बांट रहा है, तो कोई जूस पिला रहा है। कहीं ठंडाई मिल रही है तो कहीं भक्तों को भंडारे का प्रसाद भी दिया जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में रास्ते भर शिव भक्तों के लिए पंडाल और साउंड लगाकर इंतजाम करते हैं।
- आगरा सेनेटरी सुपरवाइजर संघ का विस्तार: रंजीत नारवार अध्यक्ष नियुक्त, सुनील पारस को आउटसोर्सिंग प्रकोष्ठ की मिली कमान - June 3, 2026
- संजय पैलेस के श्री पूर्व मुखी हनुमान मंदिर में भव्य महोत्सव: 7 जून को प्रथम जीर्णोद्धार दिवस पर सजेगा फूल बंगला, गूंजेंगे भजन - June 3, 2026
- जगद्गुरु शंकराचार्य की अगुवाई में आगरा आ रही ‘गविष्टि यात्रा’: 6 से 8 जून तक शहर की विभिन्न विधानसभाओं में होंगे भव्य आयोजन - June 3, 2026