Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा कैंट स्थित अटल चौक पर अटल चौक सेवा समिति द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में सांसद (राज्य सभा) हरद्वार दुबे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को कार्यकर्ताओं तक पहुँचाया।
हरद्वार दुबे ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने विश्व को एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। समाज में रहने के लिए जीवन पद्धति दी। निचले स्तर के व्यक्ति को भी समाज में स्थान दिलाना ही उनका उद्देश्य रहा। अपने पहले कार्यक्रम में ही ऐसे व्यक्तित्व के धनी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का सौभाग्य मुझे मिला।
सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि आगरा शहर में नौ विधायक, दो लोकसभा सांसद, एक जिला पंचायत अध्यक्ष एवं महापौर के साथ अब आपके साथ एक राज्यसभा सांसद भी है, जो सभी प्रतिनिधियों को साथ लेकर आगरा शहर के उत्थान का कार्य करेगा। पहले की तरह ही मेरे द्वारा आगरा की जनता एवं भाजपाकार्यकर्ता के लिए चौबीस घंटे खुले हैं। हम सभी एक साथ मिल कर 2022 के होने वाले चुनावों में एक बार फिर भाजपा का परचम फैलाएँगे।
कार्यक्रम का संचालन राम कुमार अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में सांसद एस पी सिंह बघेल, उपाध्यक्ष प्रांशु दुबे, डीपी राठौर, अशोक अग्रवाल, श्रीभगवान गुप्ता, राकेश कन्नौजिया, रामशंकर गोयल, अजय गौर, रघु पंडित, मीडिया प्रभारी सुमित उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

- Quiétude et Grandes Victoires chez Lizaro Casino en France - September 5, 2026
- Kunkku kasino 2026: Pelivalikoima ja verovapaa kasino - September 4, 2026
- Festival Event Glowing Crown Slot Road Gathering in UK - September 3, 2026