सत्यमेव जयते और कामधेनु पंचगव्य शोध संस्थान ने लगाया कैंसर चिकित्सा शिविर
समाज के सहयोग से लगाया गया शिविर पूरी तरह निःशुल्क, 11 मरीजों को मिला लाभ
Agra, Uttar Pradesh, India. कामधेनु पंचगव्य शोध संस्थान आगरा तथा सत्यमेव जयते द्वारा संयुक्त रूप से लगाए गए ग्यारह दिवसीय पंचगव्य एवं आयुर्वेद कैंसर चिकित्सा शिविर का उजरई कलां, खंदौली स्थित अनुभव निधि आश्रम में समापन हो गया। इस मौके पर शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेने वाले मरीजों ने 11 दिन में अपने कैंसर जैसे गंभीर रोग में हुए लाभ का वर्णन किया।
इन्होंने सुनाए अनुभव
राम बेटी- अकोला – पित्त की थैली का कैंसर
श्रीमती कमलेश दुबे, भीमसेन कानपुर- स्तन एवं ओवरी कैंसर
महाराज सिंह -जगदीश पुरा आगरा – मुंह का कैंसर
कबीर- जगनेर, आगरा
दीपक वर्मा -धाकरन क्रॉसिंग, आगरा – गले का कैंसर (ठीक हो गया)
राजपाल सिंह -आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा, आगरा – मुंह का कैंसर
बहादुर सिंह- बलकेश्वर आगरा -गले का कैंसर

इस मौके पर वरिष्ठ और कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र देव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि एलोपैथी चिकित्सा के साथ पंचगव्य और प्राकृतिक चिकित्सा जैसी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का भी समावेश होना चाहिए।
कामधेनु पंचगव्य शोध संस्थान के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि यह शिविर पूरी तरह से समाज के सहयोग से निस्वार्थ भाव से लगाया जाता है।

समाजसेवा में अग्रणी सत्यमेव जयते के महामंत्री गौतम सेठ एवं श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी आगरा के अशोक गोयल तथा संस्थान के संरक्षक मुरारी प्रसाद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष कामधेनु शोध संस्थान, सेवा भारती के अरुण गर्ग, गिरिजा शंकर, विनोद विश्वकर्मा, लोकेश कुमार, मुकेश व डॉ. विश्वेंद्र सिंह चौहान की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026