उत्तर प्रदेश के मेरठ के सरुरपुर थाना क्षेत्र में कांवड़ मेला देखने गई एक साढ़े आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। बच्ची अपने नाना, मामा के साथ कांवड़ मेला देखने गई थी। वहां भंडारे के बीच से पड़ोसी युवक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर उठाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। रोते हुए बच्ची ने पूरी बात अपने मामा, नाना को बताई। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सरुरपुर थाने में तहरीर दी है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी गजेंद्र सिंह को अरेस्ट कर लिया है।
भंडारे के बाद खेल रही थी बच्ची..
पीड़िता के नाना ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि अपनी धेवती और बेटे के साथ मोनी बाबा आश्रम उजड़खेडा धनवाली मंदिर पर शाम को करीब सवा सात बजे गए थे। वहां उन्होंने धेवती को भंडारा खाने बैठाया। नाना, मामा कुछ काम करने लगे। बच्ची भंडारा खाकर वहीं खेलने लगी। तभी रात 10 बजे गोटा गांव का रहने वाला गजेंद्र पुत्र रामपाल आया और बच्ची को बहलाकर अपने साथ ले गया।
राजकीय स्कूल के पास ले जाकर की गंदी हरकत..
पीड़िता के नाना ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने बच्ची से कहा कि तेरे मामा, नाना बुला रहे हैं। क्योंकि आरोपी गजेंद्र हमारा परिचित है पड़ोसी है। इसलिए बच्ची उसे जानती है। इसलिए आरोपी के बहलाने में आकर बच्ची उसके साथ चली गई। आरोपी बच्ची को मोनी बाबा आश्रम के पीछे बने राजकीय हाई स्कूल के पास ले गया। वहां उसके साथ बलात्कार किया।
बच्ची को छोड़कर भागा आरोपी..
जब मामा, नाना को बच्ची भंडारे में कहीं दिखाई नहीं दी तो वो बच्ची को खोजने लगे। एनाउंसमेंट कराकर बच्ची को खोजा। जब वो लोग बच्ची को खोजते हुए राजकीय स्कूल के पास पहुंचे तो देखा वहां आरोपी बच्ची के साथ गलत हरकत रहा था। हमें आता देखकर आरोपी भाग गया। बाद में बच्ची ने सारी घटना बताई। बच्ची के बताने के बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026