Agra, Uttar Pradesh, India, सचिव आवास एवं शहरी विकास,भारत सरकार दुर्गाशंकर मिश्रा ने नगर निगम में आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि एन0ओ0सी0 सहित अन्य जो भी अनुमति लिया जाना है, उसमें प्रभावी पैरवी करते हुए सभी प्रकियाओं की गति को तेज कर दिया जाए। शीघ्र कार्य प्रारभ्भ कर दिया जाये,जिससे दिसम्बर 2022 तक मैट्रो का परिचालन प्रारम्भ हो सके। समीक्षा के दौरान कहा कि अहमदाबाद में फसाड़ का बहुत ही अच्छा कार्य कराया गया है। फसाड़ के कार्य के लिए बहुत ही अच्छा माडल है, इसका अनुसरण किया जाय।
दुर्गा शंकर मिश्र ने स्मार्ट सेन्टर की समीक्षा के दौरान बताया गया रियायती दर पर स्वास्थ्थ चेकअप एवं दवाईयां उपलब्ध करायी जाती है। इस पर उन्होने कहा कि इसका और प्रचार-प्रसार किया जाय, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सके। फतेहाबाद रोड सौन्दर्यीकरण के तहत कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा के दौरान कहा कि विभिन्न पौधों को भी लगाया जाय,इसमें उद्यान विभाग के विशेषज्ञ के साथ समन्वय कर कार्य किया जाय। हेरिटेज-वॉक के अन्तर्गत आगरा के परम्परागत फूड़ एवं सगीत आदि को शामिल किया जाय, जिससे लोग इसका भी लाभ उठा सके। उन्होने ई-चालान प्रणाली, सी0सी0टी0वी0 से निगरानी, ठोस कूडा प्रबन्धन, स्मार्ट क्लास रूम, माइक्रो स्किल डेवलपमैंट, जल आपूर्ति एवं सीवरेज आदि की विस्तृत समीक्षा की। नगर निगम के कार्यों के बारे में भी जानकारी की।

बैठक के बाद सचिव, आवास एवं शहरी विकास द्वारा पी0ए0सी0 ग्राउण्ड स्मार्ट सिटी द्वारा फतेहाबाद रोड पर कराये जा रहे कार्यों, आटोमैटिक स्मार्ट टायलेट, नगर निगम स्कूल का स्थलीय निरीक्षण तथा धांधूपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बनाये गये आवासों का स्थलीय निरीक्षण कर लाभार्थियों से वार्ता भी किया। निरीक्षण के दौरान महापौर नवीन जैन साथ रहे।
इससे पूर्व हुई बैठक में प्रमुख सचिव दीपक कुमार, आयुक्त अनिल कुमार,जिलाधिकारी प्रभु0एन0 सिंह एवं नगर आयुक्त निखिल टीकाराम सहित अन्य सम्बधित अधिकारी उपस्थिति थे।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026