मेरठ। यूपी (UP) के मेरठ जिले (Meerut District) में एक शादीशुदा महिला (Married Woman) ने गर्भवती होने पर अपने बॉयफ्रेंड से शादी की जिद की तो वह जल्लाद बन गया। उसने जंगल में ले जाकर दोस्तों संग पत्थर मारकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों को हिरासत में लिया है।
सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि रामबीरी (Rambiri) उर्फ सीमा नाम की 30 वर्षीय महिला की शादी 2015 में तेहरकी गांव के अरुण नाम के शख्स से हुई थी। बाद में उसका आदेश नाम के दूसरे शख्स से अफेयर हो गया। आदेश और रामबीरी (Rambiri) के बीच सम्बन्ध भी बने। वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने आदेश पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। पुलिस का कहना है लगातार दबाव बनाने से आजिज आदेश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रामबीरी (Rambiri) को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई और अंतत: ऐसा कर डाला।
उसने अपने दोस्तों संग रामबीरी (Rambiri) की हत्या की और उसे शव को गांव के पास जंगल में फेंक दिया। हत्याकांड की जांच में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। रामबीरी (Rambiri) के दो माह की गर्भवती होने का भी पता चला है। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया। पुलिस ने खिर्वा जलालपुर निवासी रामबीरी के प्रेमी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
सख्ती से पूछताछ में उसने हत्या की बात कुबूल कर ली। बताया कि उसका रामबीरी से प्रेम प्रसंग था। इस बीच रामबीरी गर्भवती हो गई। उसने रामबीरी से गर्भपात कराने को कहा, लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ गई। शादी का अधिक दबाव बनाने पर उसने रामबीरी की हत्या की प्लानिंग कर ली। रविवार रात करीब 11 बजे उसने रामबीरी को घर से बाहर बुलाया और जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पहले रामबीरी के सिर पर वार किया गया। फिर गला दबाकर उसकी हत्या की गई।
रामबीरी (Rambiri) की हत्या में आदेश के दोस्तों ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने उसके दोस्तों को भी हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। इस सम्बन्ध में सरधना के थाना प्रभारी (Station in-Charge of Sardhana) रमाकांत पचौरी (Ramakant Pachauri) ने बताया कि कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। सख्ती से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026