एसडीएम ज्योति मौर्या (SDM Jyoti Maurya) एक ऐसा नाम है जो पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया में सेंसेशन बना हुआ है। हर मीम्मस, पोस्ट और वीडियो में एसडीएम ज्योति मौर्या के बेवफाई के किस्से खूब वायरल हो रहे हैं। हालांकि एसडीएम ज्योति मौर्या ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
कोई सोशल मीडिया नहीं बचा कोई रील्स या या वीडियो या फोटो नहीं है जिस पर ज्योति मौर्या (SDM Jyoti Maurya) का जिक्र न हो। इन वायरल पोस्टों को देख एक पति ने अपनी पत्नी की पढ़ाई को बीच में ही छुड़ा कर वापस घर बुला लिया है। यह मामला बिहार के बक्सर जिले का है।
मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार मुरार थाना क्षेत्र के चौगाई गांव के रहने वाले पिंटू कुमार सिंह की शादी साल 2010 में खुशबू के साथ हुई थी। पिंटू अपनी पत्नी को यूपी के प्रयागराज में रखकर बीपीएससी यानी बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तैयारी करा रहा था।
मगर पिछले कई दिनों से एसडीएम ज्योति मौर्या (SDM Jyoti Maurya) का मामला सोशल मीडिया में इतना वायरल हो गया। कि पिंटू ने अपनी पत्नी की पढ़ाई को बीच में ही रोक कर वापस बुला लिया। वहीं पिंटू की पत्नी खुशबू का कहना है कि पिंटू ने उसे पढ़ाई का खर्च देने से मना करते हए घर वापस बुलाया है।
खुशबू ने पति को लाख समझाने की कोशिश की लेकिन जब बात नहीं बनी तो बिहार के मुरार थाने पहुंच गई। जहां उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पढ़ाई को जारी रखने में मदद की जाएं। खुशबू ने कहा कि मेरे पति कहते हैं कि मुझे पढ़ाने से इस कारण से इंकार कर दिया है कि कहीं तुम भी कहीं ज्योति मौर्या की तरह बेवफा ना हो जाओं।
हर कोई ज्योति नहीं हो सकता इसलिए मैं थाने आई हूं। मेरे पति को मेरी पढ़ाई को पूरी कराने के लिए तैयार कर दीजिए। मैं ज्योति मौर्या नहीं बनूंगी। वहीं खुशबू के पति का कहना है कि मैं एसडीएम ज्योति मौर्या केस से बहुत आहत हूं।
मैं अपनी पत्नी को पूरी ताकत के साथ पढ़ा रहा था लेकिन अब मैं अपनी पत्नी को पढ़ाने में सक्षम नहीं हूं। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि पति पत्नी के बीच का मामला है। अगर पति सक्षम नहीं है पढ़ाने में तो यह कानून का उल्लघंन नही हैं। पति का कहना है कि पत्नी अपने खर्चे पर पढ़ाई करें।
- नमक की मंडी स्थित सांवरिया मार्केट में हुआ आगरा सराफा एसोसिएशन के नवीन कार्यालय का शुभारंभ: एमएलसी विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया उद्घाटन - October 21, 2026
- स्टोरी टीवी पर स्ट्रीम हुई ‘स्कैम 2024 – द डिजिटल अरेस्ट स्टोरी’: विद्या मालवडे की सीरीज़ खोलेगी साइबर ठगी का डरावना सच - October 21, 2026
- मुंबई में गूंजे भारतीय शास्त्रीय संगीत के सुर: पद्मश्री डॉ. सोमा घोष की शानदार प्रस्तुति पर झूम उठे विद्यार्थी - October 21, 2026