Agra, Uttar Pradesh, India. अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद शस्त्र प्रदर्शन भी किया। एक साथ इतने शस्त्रधारी बजरंगियों को देखकर कुछ लोगों के हृदय प्रफुल्लित हो गए तो कुछ के दहल गए। यह कार्यक्रम भैरव मंदिर, जीवनी मंडी पर हुआ।
भारत हिन्दू राष्ट्र
इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि अपना भारत हिन्दू राष्ट्र है। अधर्म, अन्याय और अहंकार पर धर्म, न्याय और विनम्रता की विजय के महापर्व विजयादशमी का पर्व संपूर्ण भारत वर्ष मना रहा है। आज समाज को संकल्प लेना होगा। जटायु की तरह बुराई से लड़ते हुए अपने अस्तित्व को समाप्त करने वाला एक पक्षी भी आगे आने वाली संतानों को एक संदेश देता है। राम ने जहां मर्यादा में रहकर दशानन रावण का अहंकार के साथ मान मर्दन किया था, उसी तरह प्रभु की नियति है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पीओके और बलूचिस्तान भी एक दिन भारत में अवश्य मिलेगा।

मथुरा और काशी में भी मंदिर बने
उन्होंने कहा कि आज भारत सरकार को एक सशक्त कानून लाने की आवश्यकता है। निर्भया जैसी घटनाएं भारत में न हों, इसके लिए मृत्युदंड जैसा कानून भारत में आना चाहिए। जनसंख्या वृद्धि कानून और गौहत्या प्रतिबंध कानून बने। काशी विश्वनाथ और मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण हो। भारत और भारत के लोग अब और प्रतीक्षा नहीं कर सकते। हम केवल राम मंदिर बना कर ही अपना कर्तव्य पूर्ण न समझ लें। विदेशी हमलावरों ने हमारे 30000 स्थान तोड़ दिए। विजयदशमी पर्व पर असत्य पर सत्य की विजय का भगवा ध्वज फहरा रहा है। जहां एक तरफ राम मंदिर का शुभारंभ हुआ वहीं कश्मीर में धारा 370 35 ए हटी। इस विजयदशमी पर संकल्प लें कि हमें अधूरे काम पूर्ण करने हैं।
अपने अंदर की बुराई को समाप्त करें
भारत के प्रधानमंत्री इन सब कार्यों के लिए वचनबद्ध हैं। भारत का समाज भारत के प्रधानमंत्री के साथ है। हमें खुशी होगी कि अधूरे काम भी पूर्ण हों। यह विजयदशमी का पर्व उल्लास और खुशियों का है। आओ मिलकर अपने अंदर की बुराई को समाप्त करें। भारत में नारी का सम्मान हो। प्रत्येक परिवार अपने बच्चों से संकल्प कराए कि मैं भारत की बेटी का सम्मान करुंगा, वह मेरी बहन है, इस संकल्प के साथ भारत में फिर निर्भया जैसी घटना नहीं होगी। आओ मिलकर सौगंध खाएं और इस विजय पर्व को शक्ति के साथ मनाएं।

कोरोना काल में सेवा करन वालों को नमन
मनोज कुमार ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में मैं नमन करता हूं उनको जिन्होंने अपनी जान हथेली पर रखकर 24 घंटे मानवता की सेवा की। ऐसे मेरे वाल्मीकि समाज के बंधु, पुलिस के जवान, डॉक्टर, सामाजिक संस्थाएं हैं। माताओं ने आगे आकर अपने घरों से भोजन बनाकर दिया। वंचित लोगों की सेवा में अपना योगदान दिया। आजादी के बाद यह पहला अवसर था जब इतनी बड़ी संख्या में बिना किसी के आवाहन के सहायता करने के लिए लोग घरों से बाहर निकले। मैं श्रद्धांजलि देता हूं ऐसे हुतात्मा आत्माओं को जिन्होंने अपनी जान की चिंता ना करते हुए इस वैश्विक महामारी में अपना योगदान दिया।
उल्लेखनीय उपस्थिति
कार्यक्रम में रामू कप्तान महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, खुशाल जैन महामंत्री अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परि,षद गौरव गोस्वामी महानगर अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परि,षद संचित शर्मा उपाध्यक्ष, देव ठाकुर उपाध्यक्ष, अभिनव गोस्वामी उपाध्यक्ष, नितिन सोनकर उपाध्यक्ष, जेबी चौधरी महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, लकी वर्मा, ऋषभ ठाकुर, विजय ठाकुर, रवि कश्यप, नीलू ठाकुर, लकी वर्मा, संदीप, शिवाजी, विकास कश्यप, मनु शर्मा, रवि दत्ता, सोमेश वाल्मीकि, टिंकू यादव, लोकेश गुप्ता, कृष्णा शर्मा, राहुल सैनी, सचिन भार्गव, दीपक शर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026