UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में आज एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां पर ससुर ने अपनी बहू पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। हालांकि, अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। बताया जा रह है कि, घटना किरावली थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर की है। यहां के रहने वाले 62 वर्षीय रघुवीर का बेटा गौरव यूपी पुलिस में सिपाही है। गौरव की पत्नी प्रियंका गांव में ही रहती थी। बताया जा रहा है कि आज सुबह प्रियंका खाना बना रही थी।
तभी रघुवीर ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। वारदात की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। हत्या के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- फरीदाबाद में अग्नि तांडव: केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत नाजुक - February 16, 2026
- भिवाड़ी अग्निकांड: ‘गारमेंट’ की आड़ में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, धमाके से दहली औद्योगिक नगरी; 8 मजदूर जिंदा जले - February 16, 2026
- आगरा में गूंजा सनातन एकता का स्वर: विराट हिंदू सम्मेलन में बोले वक्ता— ‘संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति’ - February 16, 2026