आगरा। मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को भाजपा गिना रही है। इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के आखिरी चरण में घर-घर संपर्क अभियान की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) रविवार को आगरा पहुंचे। उनकी पहली जनसभा फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के कागारौल में है।
यहां उन्होंने कहा कि आज 25 जून का दिन है। इसी दिन 1975 में आपातकाल लगाया गया था और लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि, अगर बीजेपी लोकतंत्र का गला घोंट रही है तो हिमाचल, कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार कैसे बन गई।
आज 25 जून का दिन है। इसी दिन 1975 में उस समय की कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लगाया था। लाखों की संख्या में लोगों को जेल में डाल दिया गया था।यह लोकतंत्र के इतिहास में सबसे काला अध्याय है: श्री @rajnathsingh
— Rajnathsingh_in (@RajnathSingh_in) June 25, 2023
बता दें कि, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) की जनसभा को लेकर शनिवार को जीआईसी मैदान में भूमि पूजन कराया गया था। कागारौल के किदवई इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली जनसभा के लिए कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर व अन्य अधिकारियों ने मुआयना भी किया।
- सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में 15वां सरिता ए इंसानियत दो दिवसीय आयोजन 28- 29 नवबंर 2026 को - November 20, 2026
- बल्केश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह: देवोत्थान एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु - November 20, 2026
- देवउठनी एकादशी पर श्याम बाबा का अलौकिक व स्वर्णिम श्रृंगार: फूल बंगले और छप्पन भोग के दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु - November 20, 2026