Agra, Uttar Pradesh, India. प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल (Prelude Public School Agra) समय-समय पर छात्रों का अपनी संस्कृति से परिचय कराता रहता है। इस कोरोना काल में भी अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए विद्यालय में ऑनलाइन नवरात्र एवं दशहरा (Dussehra 2020) के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
प्रस्तुत किए कार्यक्रम
कार्यक्रम का शुभारंभ आनंदिता सिंह द्वारा सभी का स्वागत एवं अभिनंदन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र- छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। अनन्या ने नव दुर्गा कवच का श्लोकोच्चारण करके माता के नौ रूपों का वर्णन किया। मयंक ने नवरात्रि तथा गौरी ने दशहरा पर्व की महत्ता का वर्णन किया। रामिनी, मौलिक्षा, विराट ने नृत्य द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कौमुदी, अनन्या, ॠषिका, सना द्वारा दी गई काव्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सुहाना ने हनुमान चालीसा (Hanuman Chaleesa) का मधुर गान किया। अंत में विहान और वरादा ने नाट्य मंचन द्वारा रोमांचक प्रस्तुति दी।

माता-पिता की आज्ञा का पालन करें- डॉ. सुशील गुप्ता
विद्यालय निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता (Dr sushil gupta) ने आशीर्वचन देते हुए सभी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरित किया। प्रधानाचार्या याचना चावला ने बच्चों को आशीष देते हुए उन्हें माता-पिता की आज्ञा का पालन करने की शिक्षा दी। कार्यक्रम का संचालन आनंदिता सिंह ने किया। अंत में जयललिता द्वारा धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026
- The reason Glorion Casino Game Thumbnails Load Fast Canada Impatient Tester - October 23, 2026