आगरा विकास प्राधिकरण, आगरा विकास मंच, जोनल पार्क मित्र मंडल ने पांच दिन लगाया योग शिविर
नृत्य के साथ योग कराने के लिए जयपुर से आए कोरियोग्राफर, हर तरफ दिखाई दिया जबरदस्त उत्साह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. ताजनगरी फेस-2 स्थित जोनल पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चल रहे पंच दिवसीय योग समारोह के आखिरी दिन जनसैलाब उमड़ पड़ा। पार्क के हर कोने में लोग योग करते दिखाई दिए। क्या बच्चा, क्या बुजुर्ग, क्या युवा, क्या महिला, हर कोई इस विशाल समारोह का हिस्सा बनने को आतुर रहा। लोगो का उत्साह देखते ही बन रहा था।
आगरा विकास प्राधिकरण, आगरा विकास मंच और जोनल पार्क मित्र मंडल के सयुंक्त आयोजन में इस विशाल योग शिविर में मुख्य अतिथि आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे। प्रथम सत्र में उन्होंने मंच पर योग किया। फिर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए योग को जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया।
चर्चित गौड़ ने कहा- योग निरोग रहने मंत्र हैं। 2014 के बाद साल दर साल लोगों की योग के प्रति रुचि बढ़ी है जिसका परिणाम आज यह विशाल जनसमूह है। सभी को अपने जीवन में योग अपनाना बहुत जरूरी है। पिछले कई वर्षों से पूरी दुनिया में योग की सेवाएं देने वाली संस्थाएं भारतीय योग संस्थान और पंतजलि योग समिति के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया।
योग शिविर को पांच दिन तक अपनी योग सेवाएं देने वाले योग गुरु वीपी शुक्ला और योगाचार्य वीके आर्या को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने आगरा विकास मंच और जोनल पार्क मित्र मंडल के पदाधिकारियों को शुभकानाएं दी। साथ ही योग को और अधिक बढ़ावा देने के लिए योग को समर्पित संस्था जोनल पार्क मित्र मंडल के द्वारा पिछले 15 महीने से निःशुल्क योग शिविर को सहायता प्रदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आसपास की सोसाइटी को इसका लाभ मिलना चाहिए। एक समिति बनाकर क्षेत्रीय लोगों के साथ योग के कार्यक्रम को बढाया जाएगा।
यूपी के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने आगरा किला में किया योग
द्वितीय सत्र में आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन और जोनल पार्क मित्र मंडल के अध्यक्ष लाल सिंह धाकरे ने मुख्य अतिथि आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
नृत्य के साथा योगा कराने वाले फिट ऑफ इंडिया के जयपुर से आये कोरियोग्राफर गौरव भारद्वाज सहित जोनल पार्क मित्र मंडल और आगरा विकास मंच के वोलियंटर्स के अथक परिश्रम के लिए मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने दोनो संस्थाओं के संयोजक सुनील कुमार जैन और दिनेश अगरिया को भी इस उत्कृष्ट कार्यक्रम के लिए शुभकानाएं दीं। आशा की कि भविष्य में भी जोनल पार्क में जनहित में इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में आगरा विकास मंच से सुनील कुमार जैन और जोनल पार्क मित्र मंडल से दिनेश अगरिया ने कार्यक्रम में आये सभी कोलोनी और सोसाइटी के नागरिकों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमारी यह संस्थाएं भविष्य में साझा कार्यक्रम के लिए आज से प्रतिबद्ध रहेंगी।

कार्यक्रम में पार्श्वनाथ पंचवटी, शंकर ग्रीन, नेहरू एनक्लेव, निखिल गार्डेन, कावेरी विहार और एडीए हाइट्स सहित 50 से अधिक कोलोनी और सोसाइटियों से भारी संख्या में लोग योग में शामिल हुए। कार्यक्रम में आगरा विकास प्राधिकरण से सचिव गरिमा सिंह, चीफ इंजी चक्रेश जैन, सहायक इंजी पूरन कुमार, इंजी. भारती आदि शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने योग किया।
आगरा विकास मंच से सुनील कुमार जैन, सुशील जैन, अरविंद शर्मा, सन्देश जैन, प्रशांत, अतिन जैन, कविता जैन, दीपक जैन और पूर्वा जैन आदि ने दूसरे सत्र में नृत्य के साथ योगा में भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश अगरिया ने किया। आईटी हेड राघवेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया।
डॉ वी.के शर्मा, रमन गुप्ता, एम पी सिंह, सचिन गुप्ता, सोनू गुप्ता, उदयपाल सिंह, शैलेन्द्र तोमर, तरुण उपाध्याय, सीताराम शर्मा, वीरू पंडित, विनोद जादौन, बलवीर धाकरे, कमल राठौर, हरिओम चौहान, देवकीनन्दन शास्त्री, जीएल तोमर, सूरज तिवारी, डॉ. जयवीर, ललित किशोर, उमेश वर्मा, निशि, संध्या रानी, रामपाल, जरीना खान, संतोष गुप्ता, वैष्णवी शर्मा, राजीव ठाकुर, विमल भट्ट, सक्षम धाकरे, अथर्व गौड़ और सारांश आदि ने व्यवस्थाएं सम्भाली।
- Sterling Hospitals Achieves 50th Kidney Transplant in 2025, Reinforcing Leadership in Advanced Renal Care - July 21, 2025
- सपा सांसद इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले करणी सेना नेता पर एफआईआर, योगेंद्र राणा बोले- मैं माफी नहीं मांगूंगा - July 21, 2025
- Samson Brothers to lead Kochi Blue Tigers - July 21, 2025