Agra, Uttar Pradesh, India. कोरोना खत्म न होने पर भी स्कूल खोले जाने के विरोध में पापा संस्था ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान संस्था के समर्थन में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली के साथ पार्टी पदाधिकारी भी रहे।
पापा के साथ
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने सरकार की ऑनलाइन पढ़ाई पर भी सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि कोरोना वायरस के कारण लोगों को जहाँ एक ओर दूरी बनाकर रहना पड़ रहा है तो वही दूसरी ओर सरकार द्वारा स्कूलों को खोले जाने का आदेश दिया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी इसका विरोध करती है। पापा संस्था स्कूल और प्रशासन की गलत नीतियों का लगातार विरोध कर रही है, उसका हम समर्थन करते हैं। जब तक कोरोना के केस आने बिल्कुल बंद नहीं हो जाते हैं, तब तक स्कूलों को नहीं खोला जाना चाहिए।

ऑनलाइन पढ़ाई केवल दिखावा
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। इसके बाद भी स्कूल क्यों खोले जा रहे हैं तो क्या ऑनलाइन पढ़ाई केवल दिखावा है। पापा संस्था के मशाल जुलूस में समर्थन देते हुए पार्टी महानगर उपाध्यक्ष पवन प्रजापति, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सुनील यादव,जिलामहासचिव रजत यादव, कनिष्क शर्मा, सूरज भारद्वाज आदि शामिल रहे।
- bizzo casino 2026: guía y evaluación detallada - June 12, 2026
- Respin Casino 2026 – Arvostelu ja kokemus - June 12, 2026
- Best Online Casino 2026: Pelivalikoima ja voitot - June 12, 2026