UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर अध्योया पहुँचे। बीती रात मुख्यमंत्री अचानक देर रात विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए निकल गए। इस दौरान उन्होंने जमीनी हकीकत को जाना।
आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री देर रात गुप्तार घाट व नवनिर्मित गुप्तार घाट पार्क का निरीक्षण किए और कई दिशा निर्देश दिया। यहां से बंधा होते हुए वे राम की पैड़ी गए।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने सूरज कुंड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने लेजर शो का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बारीकी से सभी कामों को देखा और अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया।
मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
- उटंगन नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा: निबोहरा क्षेत्र के गांव नागर में मचा हड़कंप, गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी - August 19, 2026
- आगरा के अछनेरा क्षेत्र में कुलदेवी मंदिर के पास युवक की गोली मारकर हत्या, चार दिन पहले ही आया था बहनोई के घर - August 19, 2026
- लविश्का के जीवन की नई सुबह: आरबीएसके योजना के तहत दिल के छेद का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, परिवार में लौटी खुशियां - August 19, 2026