लखनऊ। यूपी में लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिल सके। इसी बीच भारत मौसम विभाग की ओर से यूपी में मानसून के आगमन को लेकर महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की गयी। यूपी के लोगों को 20 जून तक मानसून का इंतजार करना पड़ेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 20 जून तक पहली बारिश होने की संभावना है। हालांकि अगले एक हफ्ते पर भीषण गर्मी रहने वाली वाली है। साथ ही आसमान में बादल भी छाए रह सकते हैं, जिससे उमस रहेगी। ऐसे में लोगों को गर्मी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गयी है। वहीं, भीषण गर्मी को देखते हुए सरकारी स्कूलों की छुट्टियों को भी 26 जून तक बढ़ा दिया गया। इससे पहले स्कूल 16 जून को स्कूल खुलने वाले थे लेकिन अब 27 जून को स्कूल खुलेंगे।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की खींचतान पर बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी का वार: बोले— ‘कांग्रेस को अपमान का घूंट पीने की आदत पड़ गई है’ - November 26, 2026
- संविधान दिवस पर सीएम योगी बोले- ‘कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न नहीं मिलने दिया, संसद जाने से भी रोका’ - November 26, 2026
- दलित का बेटा बनेगा सीएम, अब्दुल बनेगा डिप्टी सीएम: लखनऊ रैली में गरजे ओवैसी, बोले— ‘मोदी-योगी के दिन खत्म होने वाले हैं’ - November 26, 2026