बहराईच। उत्तर प्रदेश के बहराईच से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रुबीना नाम की मुस्लिम लड़की ने हिंदू धर्म अपना कर अपने प्रेमी शेष कुमार अवस्थी के नाम का सिंदूर मांग में भरा। बहराइच के कोतवाली देहात में रुबीना बेगम (Rubina Begum) ने रुबी बनकर हिंदू (Hinduism) रीति रिवाजों के साथ अपने प्रेमी शेष कुमार अवस्थी के साथ शादी की।
आपको बता दें कि पुलिस की सुरक्षा के बीच दोनो की शादी मंगलवार को एक मंदिर में करायी। 15 दिन पहले दोनों रुबीना और शेष अपने घर से भाग गए थे। दोनों ही शिवपुरा गांव का रहने वाला है। दोनो की मुलाकात लगभग दो साल पहले हुई थी। रुबी बैचलर की छात्रा है। जबकि शेष नौकरी करता है। 15 दिन पहले ही शेष और रुबी शादी करने के लिए अपना घर छोड़ आएं।
रुबी के परिजनों ने शेष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायत पर पुलिस ने उनकी बेटी को बहला फुसला कर भगाने का केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने रुबी और शेष को मुंबई से बरामद किया।
वहीं 3 जून को कोर्ट ने शादी करने की इजाजत दी। इसके बाद वकील ने रुबीना के हिंदू धर्म अपनाने के पेपर तैयार किए और पुलिस सुरक्षा के बीच दोनो की शादी करायी गई।
https://youtu.be/ZQu-xlM9P0k
- आगरा में आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज का मंगल आगमन: ट्रांस यमुना कॉलोनी में श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत - July 8, 2026
- महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर अखिलेश यादव का यू-टर्न: तीन शर्तों के साथ समर्थन के दिए संकेत - July 8, 2026
- मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की आहट: मानसून सत्र से पहले फेरबदल की तैयारी, कई दिग्गज हो सकते हैं बाहर - July 8, 2026