अमेरिकी व्हाइट हाउस के नेशनल सिक्योरिटी प्रवक्ता जॉन किर्बी ने अपने एक बयान में कहा है कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है. उन्होंने कहा कि कोई भी दिल्ली जाकर इसे अपने आप देख सकता है. किर्बी प्रधानमंत्री मोदी और उनके कार्यकाल में भारतीय लोकतंत्र पर उठते सवालों का जवाब दे रहे थे.
उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन कभी भी “उन चिंताओं को व्यक्त करने से नहीं कतराता, हम अपने दोस्तों के साथ अपनी चिंताओं को जाहिर करते हुए शर्माते नहीं हैं. हम उम्मीद करते हैं कि लोकतांत्रिक संस्थानों की मज़बूती को लेकर चर्चा आगे भी होती रहेगी और पीएम मोदी के आगामी अमेरिकी यात्रा के दौरान भी ये हमारी बातचीत का हिस्सा होगा.”
किर्बी का ये बयान ऐसे व़क्त में आया है, जब इसी महीने प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका दौरा शेड्यूल है.
इस यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पीएम मोदी के लिए ऑफिशियल डिनर भी होस्ट करेंगे, जो 22 जून को तय है.
सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी को डिनर के लिए आमंत्रित करने के पीछे की वजह पूछे जाने पर किर्बी ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए बेहद अहम है.
- आगरा के दयालबाग में बहन के घर आई 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं - August 28, 2026
- आगरा के बोदला में जीवंत हुई 50 साल पुरानी परंपरा: रक्षाबंधन पर भुजरिया मेले का कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया शुभारंभ, दिखी लोक संस्कृति की झलक - August 28, 2026
- आगरा में एडिटेड फोटो वायरल कर युवती की मंगनी तुड़वाने का सनसनीखेज मामला: कॉलेज के परिचित और उसकी सहेली पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी - August 28, 2026