केन्द्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डीएम नवनीत सिंह चहल, पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिन्दर सिंह अतिथि
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. ताज प्रेस क्लब आगरा द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस पर 30 मई, 2023 को राष्ट्रीय संगोष्ठी और सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। स्थान है- घटिया आजम खां स्थित क्लब कार्यालय। समय है- पूर्वाह्न 11 बजे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल हैं। मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली से हिन्दुस्तान के पूर्व संपादक अजय उपाध्याय आ रहे हैं।
यह जानकारी क्लब के अध्यक्ष सुनयन शर्मा एवं महासचिव केपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, कैबिनेट मंत्री योगेद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, पुलिस कमिशनर डॉ. प्रीतिन्दर सिंह, जिला सूचना अधिकारी शीलेन्द्र कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल शुक्ल, मधुमोद के रायजादा, डॉ. बचन सिंह सिकरवार, डॉ. सुरेन्द्र सिंह, हिन्दुस्तान के संपादक डॉ. मनोज पमार, अमर उजाला के संपादक भूपेन्द्र सिंह, दैनिक जागरण के संपादक अवधेश माहेश्वरी, फोटो जर्नलिस्ट असलम सलीमी, पत्रकार पार्षद द्वय शरद चौहान और राकेश कन्नौजिया का सम्मान किया जाएगा।
ताज प्रेस क्लब आगरा के अध्यक्ष सुनयन शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, डॉ. भानु प्रताप सिंह, अनुपम चतुर्वेदी, सचिव पवन तिवारी, यतीश लवानिया एमडी खान, महासचिव केपी सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य संदीप जैन, शरद शर्मा प्रथम, शरद शर्मा द्वितीय, अमित पाठक, जगत नारायण शर्मा, जय सिंह वर्मा, राजेश शर्मा, राजेश दीक्षित, नरेन्द्र प्रताप सिंह, अरुण रावत और मनोज गोयल ने सभी पत्रकार साथियों से कार्यक्रम में समय पर आने का आग्रह किया है।
विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस: महिलाओं से इस मुद्दे पर खुलकर बात करने पर जोर
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026