दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शीघ्र करेंगे यूपी का दौरा : डॉ. हृदेश चौधरी
Live Story Time
New Delhi, Capital of India. दिल्ली विधानसभा के कॉन्फ्रेंस हॉल में रविवार 21 मई को सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई। मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निकाय चुनाव में जीते हुए चेयरमैन, पार्षद एवं सभासदों से मुलाकात कर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि उनकी यह जीत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अब उत्तर प्रदेश की जनता भी दिल्ली और पंजाब की तरह यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना चाहती है, ताकि सभी को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलें और उनका विकास हो सके। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इस देश में राजनीति की परिभाषा को बदला है। आज दूसरी अन्य पार्टियां अपने चुनावी घोषणा पत्रों में आम आदमी पार्टी की नकल कर रही हैं।
प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह ने बताया कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने नगर पालिका परिषद के 4 चेयरमैन तथा नगर पंचायत के 9 चेयरमैन के अलावा 100 से अधिक वार्डों में सभासदों ने जीत दर्ज की है । साथ ही लगभग दूसरे दलों के जीते हुए 40 सभासदों ने ‘आप’ का दामन थामा है, जिसके चलते अब आम आदमी पार्टी के यूपी निकायों में 150 सभासद हो गए हैं।
आम आदमी पार्टी ब्रजप्रान्त की अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी के अनुसार यूपी के निकाय चुनावों में मिली सफलता से पार्टी संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस जीत को देखते हुए अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शीघ्र ही उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे तथा आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेंगी।
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026