Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। मेड इन चाइना के विरोध के बीच मथुरा में जिला कारागार में निरूद्ध कैदी दीपावली के लिए पंचगव्य दीप तैयार कर रहे हैं। इसके लिए कल्पना मैत्रेय बाकायदा बंदियों को इसके लिए प्रशिक्षण दे रहे रही हैं। कल्पन मैत्रेय के मुताबिक 21 सितम्बर से 25 सितम्बर तक नियमितरूप से बंदियों को इस तरह के दीपक बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बंदी इस में रूचि ले रहे हैं।
गाय के गोबर से निर्मित श्री दीपक व हवन की लकडी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है
सकारात्मक गतिविधियों के तहत ठाकुर जी की पोशाक सिलने से लेकर दूसरे कई काम बंदी कर रहे हैं। इससे बंदियों को आत्म निर्भर भी बनाया जा रहा है। गाय के गोबर से निर्मित श्री दीपक व हवन की लकडी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला कारागार में निरूद्ध बंदी लगातार नये डिजाइन के पंचगव्य श्रीदीपक एवं एकादश सामग्री युक्त श्री हवन लकडी तैयार कर रहे हैं। शुक्रवार को इन दीपकों और लकडी को जिला कारागार के गेट पर प्रदर्शित किया जाएगा।
- आगरा में कोली गर्जना महासंघ का प्रथम स्थापना दिवस: केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने समाज को एकता और शिक्षा का दिया संदेश - July 6, 2026
- ’ग्रीन आगरा–स्वस्थ आगरा’ का संकल्प: महापौर हेमलता दिवाकर ने अंकोल का पौधा रोपित कर शुरू किया वृक्षारोपण महाभियान - July 6, 2026
- आगरा के सर्व ओमेक्स मॉल में हुड़दंग: कार सवार नाबालिगों ने पार्किंग में फोड़े पटाखे, मची अफरा तफरी - July 6, 2026