आधा घंटा तक पुलिस से कहा-सुनी, नितिन कोहली ने कहा- रोजगार नहीं दे सकते तो कुर्सी छोड़ दो
Agra, Uttar Pradesh, India। बेरोजगारी के खिलाफ चल रही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) की साइकिल संदेश यात्रा मंगलवार को एमजी रोड होते हुए आगरा से मथुरा के लिए निकल गई। इस दौरान एक स्थान पर पुलिस ने भी संदेश यात्रा को रोकने की कोशिश की। वही संदेश यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
आधा घंटा रुकी रही यात्रा
बेरोजगारी के खिलाफ लखनऊ से निकाली गई प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की संदेश यात्रा को ताजनगरी के टीडीआई मॉल के पास से शुरू किया गया। एमजी रोड होते हुए मथुरा के लिए निकल गई। इस दौरान ताजगंज पुलिस ने संदेश यात्रा को रोक लिया। पुलिस से झें-झें हुईं। पुलिस ने कहा कि पार्टी के झंडे उतारे। नितिन कोहली और धारा सिंह यादव अड़ गए। अंततः तय हुआ कि कार से झंडे उतार लेंगे लेकिन साइकिलों से नहीं। करीब आधे घंटे के बाद यात्रा आगे बढ़ी।
किसी से डरने वाले नहीं- नितिन कोहली
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने कहा कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। पुलिस के माध्यम से साइकिल सन्देश यात्रा को रोकने का प्रयास किया गया। प्रसपा किसी से डरने वाली नहीं है। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जोर-शोर से आवाज उठाएंगे।
बड़ा आंदोलन करेंगेः धारा सिंह यादव
प्रसपा के जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव ने कहा कि यदि यह सरकार हमारी बात नहीं मानती है तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे और अपनी बात को उनके पास तक पहुचायेंगे। इस दौरान महानगर के प्रमुख सचिव राजीव पोद्दार ने कहा कि ये सरकार मजदूर, गरीब, किसान, छात्र की विरोधी सरकार है, जिससे जनता आत्महत्या कर रही है।

ये रहे उपस्थित
संदेश यात्रा में राजीव पोद्दार, पवन प्रजापति, राजेश धनगर, अजय यादव, लक्ष्मी नारायण वर्मा, सुनील यादव, यूनिस खान, थान सिंह यादव, आशवीर सिंह, रजत यादव, लक्की शिवहरे, दाऊद, जलाल कुरैशी, मुबीन खान, विकास यादव, प्रदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026
- The Place Where Luck Never Sleeps for UK is LolaJack Casino - October 5, 2026
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026