Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। गांव जाबरा में नारी शक्ति की उड़ान फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें फाउंडेशन की अध्यक्ष नीतू सिंह व करिश्मा चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। नीतू सिंह ने कहा कि लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। आत्मनिर्भर बनने के लिए शिक्षा लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें लड़कियों के महत्व को समझना होगा। लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अगर उन्हें सही समय पर उपयुक्त अवसर और सुविधाएं दी जाएं तो वे क्या नहीं कर सकती।
लड़कियों की सुरक्षा के लिए खतरा हमारे अपने ही बेटों से है
इसके विपरीत हम बेटियों को बोझ मानकर गर्भ में ही मरवाना चाहते हैं। अगर वो पैदा हो जाती है तो हर स्तर पर उसके साथ भेदभाव करते हैं, विवाह की चिंता में लगे रहते हैं। गांव और शहर दोनों ही जगह लड़कियों की सुरक्षा के लिए खतरा हमारे अपने ही बेटों से है। अगर बच्चों के पालन-पोषण में समानता रखी जाएगी तो बेटे-बेटियों का सम्मान करना सीखेंगे। इस मौके पर रचना सिंह, मंजू शर्मा, अंजना चौधरी, कविता चैधरी, उत्तम सिंह, शालू चौधरी,अंगूरी देवी, वीरमति देवी आदि मौजूद रहे।
- श्री भावनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में मासपरायण श्रीरामचरितमानस का सप्तम सोपान संपन्न, प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ गूंजा पूरा परिसर - August 24, 2026
- आगरा के श्री प्रेमनिधि जी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया पवित्रा एकादशी उत्सव, ठाकुर श्याम बिहारी जी का हुआ मनोहारी श्रृंगार - August 24, 2026
- आगरा के श्री महालक्ष्मी मंदिर में 1 सितंबर से सजेगा 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 11 किलो की सतरंगी पोशाक और निशान यात्रा रहेगी आकर्षण का केंद्र - August 24, 2026