आगरा । आगरा विकास प्राधिकरण यानी एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने रिश्वत मांगने के आरोप में अवर अभियंता मनोज मिश्रा को निलंबित कर दिया है । एडीए तीन दिन में जाँच करते हुए दोषी पाये जाने पर एफआईआर दर्ज कराएगा ।
शनिवार को आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर शिकायतकर्ता कु० प्रीती अवस्थी पुत्री राधे कृष्णा अवस्थी, निवासी-79, प्रतीक्षा एन्क्लेव, दयालबाग द्वारा शिकायत की गयी। जिसमे शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसका मकान संख्या 79 प्रतीक्षा एन्क्लेव, दयालबाग, आगरा का निर्माण स्वीकृत मानचित्र के विपरीत करने के कारण निर्माण कार्य रोक दिया है । इसके अलावा उसने कम्पाउन्डिंग हेतु आवेदन किया गया है। आवेदन पर कार्यवाही किये जाने के एवज में आगरा विकास प्राधिकरण में तैनात मनोज मिश्रा, अवर अभियन्ता पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। जिसका संज्ञान लेते हुए आगरा विकास के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ द्वारा अवर अभियन्ता मनोज मिश्रा को निलम्बित कर दिया गया है। तीन दिन में जाँच करते हुए दोषी पाये जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026