उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक सरकारी अधिकारी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) कार्यालय में तैनात डिप्टी सीएमओ सुनील सिंह ने होटल के कमरे में सुसाइड कर लिया। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। सुनील सिंह प्रयागराज के विट्ठल होटल में ठहरे हुए थे। वहीं उन्होंने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
सुनील सिंह मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले थे। उनकी उम्र करीब 46 साल थी। डिप्टी सीएमओ की आत्महत्या ने इलाके में सनसनी मचा दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उनके शव को होटल के कमरे में पंखे से लटका पाया गया।
डिप्टी सीएमओ सुनील सिंह इस समय संचारी रोग अभियान के नोडल अधिकारी का कार्यभार संभाल रहे थे। उनकी आत्महत्या की खबर ने सीएमओ कार्यालय के तमाम अधिकारियों को हैरान कर दिया है। उनके आत्महत्या के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुनील सिंह पिछले दिनों में घरेलू कलह के कारण परेशान चल रहे थे। ऐसे में उनकी आत्महत्या ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच के बाद ही इस विषय में अधिक जानकारी आने की बात कही जा रही है।
फांसी के फंदे से लटकता मिला शव
प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित होटल विट्ठल में डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह का शव लटकता मिला। होटल के कर्मचारियों ने सबसे पहले उन्हें फांसी के फंदे से लटकता देखा। घटना की जानकारी तुरंत सीएमओ को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार और अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
वाराणसी के रहने वाले थे डिप्टी सीएमओ
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुनील कुमार सिंह मूल रूप से वाराणसी जिले के रहने वाले थे। वे प्रयागराज के सीएमओ कार्यालय में पदस्थापित थे। मूल रूप से उनका घर वाराणसी के पांडेयपुर था। उनकी पत्नी भी पेशे से डॉक्टर हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हत्या की भी आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद आधिकारिक बयान सामने आने की बात कही जा रही है।
- आगरा के बरहन में नाबालिग से अश्लील बातचीत और धमकी देने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने खरकना रोड से दबोचा - September 18, 2026
- Agra News: खेलते-खेलते रास्ता भूलीं दो बच्चियां, मलपुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चंद मिनटों में घर लौटीं खुशियां - September 18, 2026
- प्यार की कोई उम्र नहीं? आगरा के शाहगंज में 70 साल की उम्र में शुरू हुए प्रेम प्रसंग ने परिवार में मचाया भूचाल - September 18, 2026