मनकामेश्वर और रावली महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर विजय की कामना
ट्रिपल इंजन की सरकार में बदल जाएगी आगरा की सूरतः हेमलता दिवाकर कुशवाहा
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रचार अभियान रफ्तार पकड़ने लगा है। भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने मनकामेश्वर मंडल में जनसंपर्क से पूर्व प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर मंदिर के महंत द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन करा कर प्रत्याशी को विजय श्री का शुभ आशीष दिया। मनकामेश्वर मंडल के रावत पाड़ा, बेलनगंज पीपल मंडी फ्रीगंज रतनपुरा मोतीगंज आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रत्याशी का गर्मजोशी से क्षेत्रीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने क्षेत्रीय लोगों को विकास का आश्वासन देते हुए कहा डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव के सभी लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है अब एक बार फिर से ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से विकास की रफ्तार और ज्यादा तेज हो जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में मनकामेश्वर मंडल में जनसंपर्क के दौरान केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एमएलसी विजय शिवहरे, मंडल अध्यक्ष धीरज जैन, क्षेत्रीय प्रत्याशी मीनू स्वराज, कुमारी संजू डागौर बाल्मीकि, अनुराग चतुर्वेदी, राकेश जैन, अनुज शर्मा, रवि माथुर सहित मंडल के पदाधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के महानगर पदाधिकारी मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने सांध्य कालीन जनसंपर्क में कार्यक्रम की शुरुआत प्राचीन रावली महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भाजपा महानगर पदाधिकारी और मंडल पदाधिकारियों के साथ हेमलता दिवाकर ने रावली मंडल में तूफानी जनसंपर्क कर क्षेत्रीय लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने बिजली घर चौराहे पर पहुंचकर संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र में रह गई विकास की समस्याओं के समाधान का क्षेत्रीय लोगों को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी सतत विकास सतत समाधान में भरोसा रखती है हर समस्या का जरूर समाधान होगा।
जनसंपर्क के दौरान प्रमुख रूप से छावनी विधानसभा क्षेत्र के रावली मंडल के मंडल अध्यक्ष राहुल वैद्य, मंडल प्रभारी, महेश गोयल और क्षेत्रीय प्रत्याशी इंद्रावती कोरी, किशोर जाटव, रमा शर्मा, मंगल सिंह संतोष , जयदीप सोनकर, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, महानगर चुनाव प्रभारी डॉ जी एस धर्मेश, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, महानगर महामंत्री डॉ यादवेंद्र शर्मा, दिगंबर सिंह धाकरे, महेश शर्मा, नवीन गोतम, गौरव राजावत, रोहित कत्याल, सहित प्रमुख पदाधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
- सेनेटरी सुपरवाइजर संघ का विस्तार: चौधरी संतोष डागोर बने संविदा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, आगरा में संगठन को मिली नई मजबूती - June 10, 2026
- यूपी पंचायत चुनाव के लिए जारी हुई फाइनल लिस्ट: जानिए क्या है नया स्टेट वोटर नंबर और चुनाव की अपडेट - June 10, 2026
- ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा सियासी झटका: सयानी घोष समेत 20 TMC सांसदों ने छोड़ा साथ, NDA को दिया समर्थन - June 10, 2026