प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या ने पूरे देश में सनसनी फैला रखी है। घटना के बाद से ही हर कोई इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देता नजर आ रहा है।
अब सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता का एक वीडियो वायरल है जिसमें वह माफिया अतीक अहमद को भारत रत्न की मांग करते दिखाई दे रहे हैं। इस बयान से उन्होंने सिर्फ अपनी मुश्किलों को ही नहीं बढ़ाया बल्कि पार्टी की भी किरकिरी करा दी।
दरअसल प्रयागराज से नगर निगम के वार्ड नंबर 43 साउथ मलाका से राजकुमार सिंह उर्फ रज्जू भैया को उम्मीदवार बनाया है। सोशल मीडिया पर उनका एक विवादित बयान वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने अतीक अहमद को शहीद बताते हुए भारत रत्न दिए जाने की भी मांग कर दी। साथ ही योगी सरकार पर हत्या का आरोप लगाया है।
छह वर्षों के लिए निष्कासित
अब पार्टी ने उन्हें छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया और उम्मीदवारी वापस ले ली है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने बताया कि रज्जू द्वारा माफिया अतीक से संबंधित बयान से रोके जाने एवं मना करने पर यह कार्रवाई की गई।
- रक्तदान का महायज्ञ: आगरा विकास सेवा समिति के शिविर में युवाओं ने रचा इतिहास, 400 यूनिट किया रक्तदान - June 14, 2026
- आगरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: केटरिंग कर्मी पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी 5 महीने बाद गिरफ्तार - June 14, 2026
- सपा व्यापार सभा का मिशन 2027: अखिलेश यादव के विकास कार्यों को लेकर बाजारों में जाएगी पार्टी - June 14, 2026