हमें अपनी डाइट में परिवर्तन करने के साथ कुछ ऐसे घरेलू उपाय करने चाहिए जो बढ़ती गर्मी को मात दे सके. हमारे आसपास कुछ ऐसी पत्तियां हैं जिनका सेवन करने से बढ़ती गर्मी को मात दी जा सकती है.
शरीर को मजबूत बनाती हैं ये पत्तियां
1. पुदीना के पत्ते-गर्मी के खिलाफ शरीर को मजबूत बनाने में पुदीना सबसे बड़ा हथियार है. पुदीने का कुलिंग इफेक्ट बहुत जल्दी शरीर में असर दिखाता है. हेल्थसाइट के मुताबिक पुदीना में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइटोन्यूट्रेंट्स और मेथेनॉल कंपाउड पाए जाते हैं जो पेट से संबंधित कई समस्याओं का अंत कर पेट को मजबूत बनाते हैं. पेट अगर रिलेक्स रहता है तो पोषक तत्वों का अवशोषण सही से होता है. इस कारण शरीर में पानी धारण करने की क्षमता भी ठीक हो जाती है. पुदीने का रस पीते ही पेट में ठंडक सा महसूस होता है. पुदीना का आप कई तरह से सेवन कर सकते हैं. इसे शरबत के सात मिलाकर पी सकते हैं या चटनी बनाकर खा सकते हैं. पुदीने के पत्ते को कई चीजों में भी मिलाया जा सकता है.
2. एलोवेरा-न्यूट्रिशनिस्ट सपना पटेल के मुताबिक एलोवेरा की पत्तियां गर्मी से राहत दिलाने में बेजोड़ काम करती हैं. इसे आप जूस बनाकर पी सकते हैं. एलोवेरा में एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होता है. गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने में एलोवेरा का जूस बेहद फायदेमंद है. एलोवेरा पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाता है. एलोवेरा को अन्य फ्रूट जूस के साथ भी पीया जा सकता है.
3.धनिया की पत्तियां-धनिया की पत्तियों का सेवन गर्मी में बढ़ जाती है. आमतौर पर हमलोग इसे सब्जी या सलाद में मिलाकर खाते हैं या चटनी बनाकर खाते हैं लेकिन धनिया की पत्तियों को अगर जूस बनाकर सीमित मात्रा में पीया जाए तो यह गर्मी के असर को कम करने में रामबाण साबित हो सकती है. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक धनियां की पत्तियों में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर के इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है.
हेल्दी डाइजेशन के लिए धनिया की पत्तियां बहुत शानदार काम करती है. धनिया की पत्तियों में पोटैशियम कैल्शियम, विटामिन सी और मैंगनीज पाया जाता है जो लू को बेअसर कर देता है. गर्मी में आमतौर पर लोगों को भूख कम लगती है. धनियां की पत्तियों में भूख जगाने वाला गुण पाया जाता है. इन सब कारणों से धनिया की पत्तियों का गर्मियों में भरपूर सेवन करना चाहिए.
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026