जितेन्द्र डांगी एक ऐसी खास शख्सियत जिन्होने 100 प्रतिशत विकलांग होते हुये भी इस कमी पर विजय प्राप्त कर आज जीवन मे वो मकाम हासिल किया है जिससे अच्छे खासे इंसान भी तरसते है
इनका जन्म 1 जनवरी 1982 को असन्ध नाम के छोटे से कस्बे जो जिला करनाल हरियाणा मे स्थित है जब ये लगभग 2 वर्ष के थे तो इनको पोलियो हो गया जिसमे उनकी दोनो टांगे चली गई मगर इसके बावजूद भी इन्होने हार नही मानी और अपनी इन्टर तक पढाई पूरी की तथा इसके बाद इन्होने सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र मे ड्रिग्री व विशेषज्ञता हासिल की । इस दौरान बहुत सारी दिक्कतों का सामना किया जिनको अनुभव कर इनके मन मे सहाय व गरीब लोगो की सहायता करने की ठानी इस उध्देश्य की प्राप्ति के लिए इन्होने विश्वकर्मा जन जागृति एवं विकास मंच का गठन किया जो असहाय व गरीब लोगो के लिए निस्वार्थ भाव से काम करती है ।
जिसके लिए संस्था द्वारा ट्रैनिग सैन्टर खोले गये जंहा जरुरत मंदो को कम्प्युटर, कढाई सिलाई व ब्युटी पार्लर आदि की निशुल्क ट्रैनिंग दी जाती है जिसको सीख कर वो आत्मनिर्भर बन सके इस कार्य के लिए भी जितेन्द्र डांगी को बहुत सारे मंचो से सम्मानित किया गया। जैसे की पहले बताया गया की इन्हे सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र मे विशेषज्ञता हासिल है जिसके आधार पर इन्हे 14 वर्षो तक सरकारी क्षेत्र मे भी अपनी सेवाएं दी जंहा पर भी इनके कार्यो का सराहा गया तथा इनके कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। सरकारी क्षेत्र मे कार्य करने के कारण ये बहुत कम समय ही सामाजिक कार्यो मे दे पा रहे तो इन्होने अनुभव किया कि मुझे अपना पुरा समय से मानव भलाई मे ही लगाना है तो इन्होने सरकारी क्षेत्र की सेवाओं से त्याग पत्र दे दिया।

इसके बाद इन्होने कुछ समय राजनीति मे भी लगाया जंहा इनके कार्यो से प्रभावित होकर इन्हे ब्लाक आईटी सैल व पिछडा वर्ग का अध्यक्ष बनाया गया इस दौरान भी इन्होने बहुत सारे सामाजिक कार्य किए। सरकारी क्षेत्र मे सेवाएं देने के दौरान इन्होने अनुभव किया कि सरकारी कार्यालयों मे आने वाले लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है उनको अपने कार्य करवाने के लिए रिश्वत देनी पडती है और भ्रष्टाचार को बढावा दिया जा रहा तथा आम जनता की कन्ही सुनवाई नही होती तो इन्ही लोगो की आवाज बनने का निश्चिय किया और किस तरह से आमजन की आवाज को बडे प्रसाशनिक अधिकारियों व नेताओं तक पंहुचाया जा सकें तो इन्होने देशी टशन टीवी एण्ड प्रिन्ट मीडिया नेटवर्क के नाम से एक मीडिया ग्रुप का गठन किया जिसके अधीनस्थ इन्होने नैशनल न्युज लाईव व अपडेट इंडिया नाम से दो टीवी चैनल आरम्भ किए जो आज आमजन की आवाज व मुद्दो को उच्च स्तर के प्रसाशनिक अधिकारियों व नेताओं तक पहुचाने का काम कर रहें है।
आम लोगो की समास्याएं इन तक कैसे पहुंचे इसके लिए इन्होने एक चला टोलफ्री नम्बर 72 678 00000 भी जारी किया हुआ है जिस पर आमजन की समास्याएं सुनकर उनका समाधान किया जाता है जिसके लिए 13 राज्यो मे लगभग 450+ रिपोर्टस की टीम प्रधान संम्पादक जितेन्द्र डांगी के मार्गदर्शन मे काम कर रही है इनके इन सरहानीय कार्यो के लिए आये दिन अलग-2 मंचो से सम्मानित किया जाता है जिससे इनका मनोबल बढता है जिसकी बदौलत ये सख्श दिन रात लोगो की भलाई के कार्यो मे लगे रहते है जो आज लोगो के लिए प्ररेणा का उदाहरण बनने हुये है।
- सम्मान समारोह और डांडिया रास के साथ हुआ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन: पंचकुइयां महासभा भवन में उमड़ा समाजबंधुओं का सैलाब - October 26, 2026
- गोवर्धन में सजेगा श्री गिरिराज जी का दिव्य दरबार: 27-28 दिसंबर को गुरु कार्ष्णि आश्रम में छप्पन भोग महोत्सव का भव्य आयोजन - October 26, 2026
- ज़ाइडस पिंकाथॉन 12 शहरों तक पहुंचा, लक्ष्य 52 शहरों में विस्तार - October 26, 2026