अमित यादव का आरोपः भाजपा एक ओर मुलायम सिंह यादव को पद्मभूषण प्रदान कर रही है और दूसरी ओर आचार्य से रामकथा में अपमान करा रही है
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. समाजवादी पार्टी छात्र सभा आगरा के कार्यकर्ता जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य से खासे नाराज हैं। उन्हें भाजपा का एजेंट बताया है। कोठी मीना बाजार मैदान पर चल रही श्रीराम कथा में स्वामी रामभद्राचार्य के प्रवचन से नाराज छात्र सभा के कार्यकर्ता नाराज हैं। उन्होंने दीवानी चौराहे पर स्थित भारत माता की प्रतिमा के पास स्वामी रामभद्राचार्य की बुद्धि शुद्ध करने के लिए यज्ञ किया। मांग की कि व्यास गद्दी पर बैठकर राजनीतिक बयानबाजी न करें।
छात्र सभा नेता अमित यादव का कहना है कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी नेताजी मुलायम सिंह यादव को पद्म भूषण प्रदान कर रही है, वहीं दूसरी तरफ आगरा में हो रही श्रीराम कथा में धर्म की जगह राजनीतिक बयान दिए जा रहे हैं। हमारे महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है।
अमित यादव का कहना है कि आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में की जा रही श्रीराम कथा में स्वामी रामभद्राचार्य ने ‘मरे मुलायम कांशीराम जोर से बोलो जय श्री राम‘ का विवादित और शर्मनाक बयान दिया है। स्वामी रामभद्राचार्य धर्म का प्रचार कर रहे हैं और व्यास गद्दी जैसे सम्माननीय स्थान पर बैठे हुए हैं। इसके बाद भी राजनीतिक बयान उनकी बीजेपी की मानसिकता को दर्शा रहा है।
उन्होंने स्वामी रामभद्राचार्य को बीजेपी का एजेंट बताते हुए कहा – बीजेपी हमारे महापुरुषों को सम्मान देने का दिखावा कर रही है। इस तरह के आचार्यों से हमारे महापुरुषों, दलित व पिछड़ों का अपमान करा रही है। अमित यादव ने कहा कि स्वामी रामभद्राचार्य के अपमानजनक बयान से लगता है कि उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। इसी वजह से हमने दीवानी चौराहे पर भारत माता की मूर्ति के सामने स्वामी रामभद्राचार्य के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया है। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।
- राजनीतिक बदले की भावना से पिछले 13 सालों से पड़े हैं पीछे: 10 साल की सजा सुनाए जाने के बाद तरुण तेजपाल का बयान, सुप्रीम कोर्ट जाने का किया ऐलान - August 6, 2026
- तरुण तेजपाल रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा, सजा पर अलग से होगी सुनवाई - August 6, 2026
- आगरा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: ‘पैसा लो’ फाइनेंस कंपनी के पांच ठिकानों पर सर्वे, 30 से अधिक अधिकारियों की टीमें वित्तीय दस्तावेजों की जांच में जुटी - August 6, 2026