New Delhi (Capital of India)। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। वह लंबे समय से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। प्रणब मुखर्जी के बेटे ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन की जानकारी दी। मुखर्जी 2012 से 2017 के बीच 13वें राष्ट्रपति थे।
10 अगस्त से भर्ती थे
इससे पहले सेना के अनुसंधान एवं रेफरल अस्पताल इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि वह गहरे कोमा में हैं और वेंटिलेटर पर हैं। पूर्व राष्ट्रपति को 10 अगस्त, 2020 को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। बाद में उनके फेफड़ों में भी संक्रमण हो गया था।
क्या कहा था अस्पताल ने
अस्पताल ने एक बयान में कहा था, ‘कल से श्री प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में गिरावट हुई है। फेफड़े में संक्रमण की वजह से उन्हें सेप्टिक आघात आया है और अभी उनका इलाज विशेषज्ञों की एक टीम कर रही है। वह अब भी गहरे कोमा में हैं और वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।’
राहुल गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अंग्रेजी में लिखा है-
With great sadness, the nation receives the news of the unfortunate demise of our former President Shri Pranab Mukherjee. I join the country in paying homage to him. My deepest condolences to the bereaved family and friends.
- Where Prosperity Meets Independence for Canada Players at Betrepublic Casino - November 6, 2026
- Ik analyseerde GramsBet Casino promoties maandelijks: Conclusies voor Nederland - November 4, 2026
- Språkspärr i Sweet Rush Bonanza Slot Chat för Inhemsk Trygghet - November 3, 2026