आगरा: मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए डेनमार्क के फ्रेडरिक हेनरिक और प्रिंसेज मेरी एलिजाबेथ विशेष वायुयान से खेरिया एयरपोर्ट पहुँचे। यहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। यहां से डेनमार्क के प्रिंस व प्रिंसेज सीधे होटल अमर विलास पहुँचे और गोल्फ कोर्ट में सवार होकर ताजमहल पहुँचे। उनके आगमन को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, साथ ही पूर्वी गेट से प्रवेश होने का दोनों ही गेट बंद कर दिया गया था।
प्रिंस फ्रेडरिक और प्रिसेंस मेरी एलिजाबेथ संगममरमरी ताजमहल को देखकर काफी उत्साहित नजर आये। उन्होंने अपने इन लम्हों को यादगार बनाने के लिए डायना सीट पर बैठकर फोटो भी खिंचवाए। इस दौरान उन्होंने गाइड के माध्यम से ताजमहल के इतिहास और वास्तुकला की जानकरी ली। लगभग डेढ़ घंटा उन्होंने ताजमहल में बिताया। इस दौरान ताजमहल में भारी सुरक्षा बल तैनात रहा।
ताजमहल भ्रमण के बाद प्रिंस फ्रेडरिक और प्रिसेंस मेरी एलिजाबेथ ने मोहब्बत की निशानी के भ्रमण को लेकर अपने अनुभव को विजिटर रूप में भी साझा किए। आपको बताते चलें कि वह ताजमहल ओपन कार में यानी गोल्फ कार्ट से पहुँचे थे। इस विजिट के दौरान पर्यटकों के लिए ताजमहल खुला रहा लेकिन पूर्वी गेट से पर्यटकों का प्रवेश व निकास सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बंद रहा।
ताजमहल भ्रमण के बाद प्रिंस और प्रिंसेस दोनों होटल अमर विलास पहुंचे जहां पर उन्होंने लंच किया और फिर उसके बाद में आगरा किला भ्रमण के लिए निकले। यहां भी गाइड के माध्यम से आगरा किला के इतिहास वास्तुकला और उसके स्ट्रक्चर की जानकारी ली। आगरा किले में भ्रमण के दौरान कैमरे व मोबाइल से कई तस्वीरें खिंचवाईं।
- यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 17 से 22 जुलाई तक झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट - July 16, 2026
- आगरा नगर निगम पर गंभीर आरोप: अवैध तोड़फोड़ के खिलाफ पीड़ित परिवार ने खोला मोर्चा, हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया - July 16, 2026
- आगरा विशाल सैफायर लायंस क्लब की नई टीम का गठन, सीए राकेश अग्रवाल को मिली 50वें वर्ष की कमान - July 16, 2026