आगरा जिले में आगरा के फतेहपुर सीकरी में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। छात्र की दिनदहाड़े जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
घटना फतेहपुर सीकरी थाना के नगर सीकरी हिस्सा चार गांव की है। यहां के निवासी रामप्रसाद के बेटा लवकुश (20) गुरुवार की सुबह घर से रघुनाथ कॉलेज जाने के लिए निकला था। बीए का का छात्र था । लेकिन, स्कूल नहीं पहुंचा। सुबह 11:40 बजे परिजनों के फोन पर एक फोन आया।
फोन करने वाले ने बेटे के अपहरण की बात कही और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बदमाशों ने पुलिस को जानकारी नहीं देने की धमकी भी दी थी, लेकिन परिवारवालों ने आगरा पुलिस को सूचना दे दी। इसकी जानकारी बदमाशों को हो गई तो बदमाशों ने युवक को बोरे में भरकर जिंदा जला दिया। इसके कुछ देर बाद लोगों ने नीलम इंजीनियरिंग कॉलेज के पास जला हुआ शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर आगरा पुलिस व लवकुश के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त लवकुश के रूप में की। शव को बोरे में भरकर जलाया गया है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जांच कर रही है।
बता दें कि छात्र के पिता रामप्रसाद ऑटो चालक है। लवकुश तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। एसीपी राजवीर सिरोही के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
- आगरा में सर्राफ से ₹10 लाख की लूट: बिचपुरी में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने घेरा, सोना और चाबियां लेकर फरार - March 17, 2026
- आगरा में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का बड़ा फैसला: मुस्लिम महिलाओं के लिए बनेगा स्पेशल ऐप, घर बैठे दर्ज होंगी शिकायतें - March 17, 2026
- आगरा का प्राचीन गोकुलपुरा गणगौर मेला 21 मार्च से: भस्मासुर दहन और भव्य शोभायात्रा होगी मुख्य आकर्षण - March 17, 2026