चेन्नई। तमिलनाडु से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर आई है, सिंगर वाणी जयराम अपने घर पर मृत पाई गई है। इस बात की जानकारी पुलिस की ओर से दी गई। उन्हें हाल ही में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी एएनआई ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘तमिलनाडु की सदाबहार गायक वाणी जयराम अपने घर पर मृत पाई गई है। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन ने दी है। उन्हें हाल ही में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।’
कौन थीं वाणी जयराम
वाणी जयराम साउथ की फेमस प्लेबैक सिंगर्स में से एक थीं। 1945 में तमिलनाडु के वैल्लोर में जन्मी वाणी का असली नाम कलैवानी था। वाणी ने अपने करियर में कुल 19 भाषाओं में गाने गाए हैं, जिनमें तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, उर्दू, मराठी, बंगाली, भोजपुरी, तुलू और उड़िया जैसी भाषाएं शामिल हैं।
बता दें कि कुछ समय पहले जब भारत सरकार ने पद्म भूषण 2023 अवार्ड की घोषणा की थी, तो लिस्ट में वाणी का नाम शामिल था। संगीत क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन के लिए वाणी को 3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा रीजनल भाषाओं में गाने गाने के लिए उन्हें कई राज्य पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।
50 साल के करियर में गाए 10,000 से ज्यादा गाने
बता दें कि कुछ समय पहले ही वाणी ने अपने करियर के 50 साल पूरे किए थे। उन्होंने अपने करियर में 10,000 से ज्यादा गाने दिए हैं। इतना ही नहीं, वाणी ने एमएस इलैयाराजा, आरडी बर्मन, केवी महादेवन, ओ.पी नैय्यर और मदन मोहन जैसे दिग्गज कंपोजर के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म स्वपनम से की थी।
- मुरैना में बड़ा हादसा: आग की अफवाह से मची भगदड़, ट्रेन से कूदे 4 यात्रियों की दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर मौत - June 14, 2026
- जब अखिलेश यादव बोले- कैमरा बंद करके चढ़ावा वापस रख दीजिए, भगवान श्री राम माफ कर देंगे - June 14, 2026
- महाराणा प्रताप के शौर्य से राष्ट्रवाद का संकल्प: आगरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां - June 14, 2026