डीएम ने एडीएम- ई की अगुवाई में टीम को किया गठित
किरावली। ब्लॉक अछनेरा अंतर्गत गांव पनवारी में स्थापित श्रीराम आदर्श महाविद्यालय के खिलाफ विधायक चौधरी बाबूलाल द्वारा की जा रही लामबंदी के बाद जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है।
बताया जाता है कि पनवारी गांव में श्रीराम आदर्श महाविद्यालय और श्रीराम आदर्श विद्या मंदिर व रतन समाज इंटर कॉलेज के खिलाफ मानकों के विपरीत और फर्जी तरीके से संचालित होने की शिकायत विधायक द्वारा हाल ही में डीएम नवनीत चहल से की थी। तीनों ही शिक्षण संस्थानों की विस्तृत जांच हेतु डीएम से जांच कमेटी गठित करने की मांग की गयी थी।
इस मामले में डीएम द्वारा प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एडीएम ई की अगुवाई में जांच कमेटी को गठन करते हुए एसडीएम किरावली, जिला विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, बीएसए को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है। संयुक्त जांच कमेटी को विगत के समस्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण को विधायक द्वारा विधानसभा में भी उठाया गया था। जिसके बाद सम्बंधित विभागों द्वारा जांच कमेटी गठित की गयी थी। जांच कमेटी के सदस्य ने बताया था कि उक्त महाविद्यालय नगर निगम के सीमा क्षेत्र में नहीं होकर देहात क्षेत्र में संचालित है, जबकि इसकी मान्यता का उल्लेख नगर निगम सीमा में है।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026