पोचेस्ट्रूम । भारत ने पहले अंडर-19 विमेंस क्रिकेट वल्र्ड कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करते हुए भारत ने इंग्लैंड को 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट कर दिया। जवाब में 14 ओवर में 3 विकेट पर भारत ने टारगेट हासिल कर लिया। सौम्या तिवारी ने विनिंग शॉट लगाया।
टीम इंडिया के लिए सौम्या तिवारी 24 रन पर नाबाद रहीं। वहीं कप्तान शेफाली वर्मा 15 गोंगडी त्रिषा 24 और उप कप्तान श्वेता सेहरवात 5 रन बनाकर आउट हुईं। इंग्लैंड के लिए हनाह बेकर एलेक्स स्टोनहाउस और ग्रेस स्रीवंस ने एक-एक विकेट लिया।
पावरप्ले में 30 रन बनाए
टीम इंडिया ने पावरप्ले में 5 के रन रेट से 6 ओवर में 30 रन बनाए। लेकिन कप्तान शेफाली वर्मा और उप कप्तान श्वेता सेहरावत के विकेट भी गंवा दिए। शेफाली 15 और श्वेता 5 रन बनाकर आउट हुईं। इंग्लैंड की कप्तान ग्रेस स्रीवंस और हनाह बेकर ने एक-एक विकेट लिया।
-एजेंसी
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026