आगरा कॉलेज, आगरा के पूर्व प्राचार्य डॉ मुख्तार सिंह का 26 दिसम्बर, 2022 को दोपहर 12 बजे निधन हो गया । वे शास्त्रीपुरम निवासी। आजीवन अविवाहित रहे। उन्हें आगरा कॉलेज में गुंडागर्दी समाप्त करने का श्रेय दिया जाता है।
डॉ मुख्तार सिंह के असामयिक निधन पर आगरा कॉलेज में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य डॉ अनुराग शुक्ला ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। दिवंगत आत्मा को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय डॉ मुख्तार सिंह जी शिक्षा जगत की एक महान विभूति थे। उनकी कमी को शिक्षा जगत में कभी भी पूर्ण नहीं किया जा सकता।
इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य डॉ मनोज रावत, मुख्य प्रशासक डॉ अमित अग्रवाल, डॉ के पी तिवारी, डॉ आनंद पांडे, डॉ, विनोद कुमार, डा अमित चौधरी, डा उमेश शुक्ला, डॉ चंद्रवीर सिंह, डॉ भूपेंद्र सिंह, डा शैलेंद्र सिंह, डा केशव सिंह, चेतन गौतम आदि उपस्थित रहे।
कार्यकाल
जुलाई 1990 से जून 2001 तक आगरा कॉलेज के प्राचार्य
1985 में तीन माह के लिए कार्यवाहक प्राचार्य
- कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: मुख्य आरोपी नौशाद अली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, IG ने एक इंस्पेक्टर और 6 दारोगा को किया सस्पेंड - September 1, 2026
- सहारनपुर के पीएनबी की करेंसी चेस्ट में मिली 7 करोड़ की जाली करेंसी, तीन बैंककर्मी सस्पेंड - September 1, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई जिला-महानगर अध्यक्षों की बैठक, मांगे गए संभावित प्रत्याशियों के नाम - August 31, 2026