आगरा जिस्मफरोशी का गढ़ बन चुका है इसीलिए तो पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद आगरा में जिस्मफरोशी थमने का नाम नहीं ले रही है। स्पा की आड़ में देशी और विदेशी युवतियों से जिस्मफरोशी कराई जा रही है। ताजगंज थाना पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया। इस कार्यवाही के दौरान जिस्मफरोशी में शामिल देशी और विदेशी युवतियां को हिरासत में लिया गया है।
थाईलैंड-म्यांमार की युवतियां शामिल
ताजगंज थाना क्षेत्र के फतेहाबाद रोड स्थित रीवा नाम के स्पा पर सैक्स रैकेट चलने की पुलिस को सूचना मिल रही थी। स्पा पर जिस्मफरोशी की जानकरी मिलने पर इस पूरे रैकेट को तोड़ने में जुट गई। बीती रात पुलिस ने जिस्मफरोशी की सूचना पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। उसमें थाईलैंड, वर्मा सहित कई देसी युवतियां भी शामिल है।
15 लोगों का था सेक्स रैकेट
बीती रात पुलिस ने सेक्स रैकेट पर जो कार्यवाही की है उसमें 15 लोग शामिल है। 8 पुरुष और 7 युवतियां है। इनमें 2 संचालक है तो 4 कस्टमर है। पकड़ी गई युवतियों में 3 थाइलैंड की, 2 म्यामांर और 2 नॉर्थ ईस्ट की है।
एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि काफी समय से रीवा नाम के स्पा पर सेक्स रैकेट चलने एवं खुलकर जिस्मफिरोशी की सूचना पर छापा मारकर कार्यवाही को अंजाम दिया गया। कुल 15 लोगों को हिरासत में लिया गया। जिसमें 7 युवतियां है। थाईलैंड की 3 और म्यांमार की 2 युवतियां भी शामिल है। एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि विदेशी युवतियां टूरिस्ट वीजा पर आगरा आई थी जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने खुद कबूला कि वह ज्यादा पैसे कमाने के चलते जिस्मफरोशी के धंधे में आए और वह काफी समय से यहां रहकर जिस्मफरोशी कर रही है।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026