भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच रोमांचक मोड़ पर है। बांग्लादेश के स्पिनरों को खेलने में भारतीय बल्लेबाजों को दिक्कत आ रही है। ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम मे 4 विकेट खोकर 45 रन बना लिए।
केएल राहुल की अगुआई वाली टीम को अब 100 रन और बनाने हैं। उसे 145 रन का टारगेट मिला, लेकिन टॉप ऑर्डर फेल रहा और टीम संकट में है। दूसरी पार में शुभमन गिल 7, केएल राहुल 2, चेतेश्वर पुजारा 6 और विराट कोहली 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
अक्षर पटेल 26 और जयेदव उनादकट 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने 3 और शाकिब अल हसन ने 1 विकेट झटके। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 231 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा सियासी झटका: सयानी घोष समेत 20 TMC सांसदों ने छोड़ा साथ, NDA को दिया समर्थन - June 10, 2026
- तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा झटका: सांसद सुष्मिता देव ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा, भाजपा में जाने की अटकलें तेज - June 10, 2026
- हाइकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला:बेगुनाहों को जेल भेजने वाले पुलिस अफसरों से होगी वसूली, अवैध हिरासत पर ₹25,000 प्रतिदिन मुआवजे का आदेश - June 10, 2026