कार्यक्रम संयोजक अशोक चौबे ने सभी शहरवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया
Agra, Uttar Pradesh, India. पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व बेला पर अटल गीत गंगा आयोजन समिति द्वारा 11वें अटल गीत गंगा कार्यक्रम का आयोजन 23 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से सचदेवा मिलेनियम सभागार, शास्त्रीपुरम में किया जा रहा है। जिसमें प्रख्यात गीतकार सुधीर नारायण स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 51 रचनाओं को संगीत के सुरों में पिरोएंगे। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन व प्रतिष्ठित लोग भाग लेंगे।
अटल गीत गंगा आयोजन समिति के संयोजक अशोक कुमार चौबे ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नवनीत चहल व अध्यक्षता सचदेवा मिलेनियम के निदेशक राजेन्द्र सचदेवा करेंगे।
इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी व उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पांच लोगों को अटल सम्मान से सम्मानित भी किया जाएगा। जिसमें डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. शिवसागर शर्मा, डॉ. अपर्णा राजावत, मुकुल पाण्डया व सुधीर नारायण शामिल होंगे। कार्यक्रम संयोजक अशोक चौबे ने सभी शहरवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दिया।
- शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन सीएम योगी का बड़ा संदेश: कहा- “जब गांव की नारी होगी समृद्ध, तभी सशक्त बनेगा उत्तर प्रदेश” - October 14, 2026
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026