मुंबई। टीवी का फेमस सिटकॉम शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बीते लंबे वक्त से दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो की कहानी ही नहीं बल्कि इसके किरदार भी दर्शकों के पसंदीदा रहे हैं। वहीं बीते दिनों इस कई कलाकारों ने इस शो को अलविदा कहा है। यही नहीं शो के हर स्टार्स की अपनी खास फैन फॉलोइंग हैं।
वहीं अगर हम शो की हॉट एक्ट्रेस बबीता जी की बात करें तो उनकी खूबसूरती के दीवाने न सिर्फ जेठालाल बल्कि फैंस भी हैं। शो में बबीता जी का रोल एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने प्ले किया है। मुनमुन सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इसी बीच उनका एक सरप्राइजिंग वीडियो वायरल हो रहा है।
देर रात पार्टी के बाद लड़खड़ाती दिखीं ‘बबीता जी’
बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुनमुन दत्ता देर रात पार्टी करके बाद स्पॉट की गई हैं। इस दौरान उन्हें देखते ही मीडिया पर ने उन्हें कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। वहीं इस दौरान मुनमुन की चाल ने हर किसी को हैरान किया। मुनमुन दत्ता पार्टी के बाद काफी लड़खड़ाती हुई नजर आ रहीं हैं। वो खुद को संभालने की पूरी कोशिश करती दिख रही हैं। वहीं उनकी हालत भी ठीक नजर नहीं आ रही हैं। एक्ट्रेस की इस हालत को देखकर फैंस अलग-अलग कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
फैंस ने किए ऐसे कमेंट
मुनमुन दत्ता के इस वीडियो में उनके लुक की बात करें तो उन्होंने रॉयल ब्लू कलर की लॉन्ग वन पीस ड्रेस कैरी की है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने अपने बालों को ओपन किया है और हाई हील्स पहनी हैं, लेकिन लोगों का ध्यान एक्ट्रेस की चाल पर जा टिकी है।
मुनमुन के इस वीडियो पर कमेंट कर यूजर्स ने उनके ड्रिंक करने तक की बात कही है। इस पर एक यूजर ने लिखा, ‘नशा हो गया है उसे ज्यादा।’ वहीं ने लिखा, ‘ज्यादा पी ली है बबीता जी ने।’ एक लिखता है, ‘जेठालाल कहा हैं।’ वहीं कई ने तो बबीता यानी मुनमुन दत्ता के प्रेग्नेंट होने को लेकर भी कमेंट किया है।
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026