आगरा | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) आगरा महानगर द्वारा छात्रा सम्मेलन का आयोजन डॉ भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर के जेपी सभागार में किया गया। जिसमें स्वावलंबी भारत में छात्राओं की भूमिका विषय पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, प्रांत उपाध्यक्ष प्रो. मनु प्रताप एवं प्रांत मंत्री गौरी दुबे, महानगर अध्यक्ष बी के अग्रवाल, महानगर मंत्री तान्या और विनीता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती व युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आगरा की जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने छात्राओं को महिलाओं के क्या मौलिक अधिकार हैं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मुश्किल आने पर सीधा पुलिस से संपर्क करें और छात्राएं अपने को किसी से कमजोर नहीं समझे। आज महिलाएं विश्व मे भारत का नाम रोशन कर रही हैं।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि आगरा की प्रसिद्ध महिला उद्यमी डॉक्टर रंजना बंसल ने सभी छात्राओं का मार्गदर्शक करते हुए उनको व्यवसाय के क्षेत्र में जानकारी दी तथा अपने अनुभवों को उनके साथ साझा किया।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इस कार्यक्रम को सराहनीय बताया और कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बहुत मेहनत के साथ संगठन का कार्य आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थी परिषद प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक अलग पहचान के साथ कार्य कर रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवा देश की दिशा और दशा को तय कर रहे हैं।

मुख्य वक्ता अभाविप की प्रान्त मंत्री गौरी दुबे ने कहा कि स्त्री यदि चाहे तो अपनी शक्ति और मार्गदर्शन से इतिहास को भी परिवर्तित कर सकती हैं। आज के समय में महिलाओं ने समाज जीवन के हर क्षेत्र में एक अलग पहचान स्थापित की है । सेना, राजनीति, व्यवसाय हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं।
कार्यक्रम में महिला उत्थान पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका तिवारी, विश्वविद्यालय महिला सेल प्रभारी प्रो विनीता सिंह, प्रान्त मेडिविजन प्रमुख डॉ सिमरन उपाध्याय, उद्यान विभाग के निदेशक कौशल कुमार नीरज, छात्र अधिष्ठाता मो अरशद, डॉ अनुपम सक्सेना ,
महानगर अध्यक्ष बी के अग्रवाल जी ने संबोधन किया। धन्यवाद ज्ञापन महानगर मंत्री तान्या सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन आशी चौधरी ने किया। इस कार्यक्रम में ईशा धाकड़ टीना बघेल,मधु सदन विधि गुप्ता ,प्रिया ,भावना, कुमकुम, दीक्षा ,शालू गुप्ता,पारुल शिरोमणि, विभाग संगठन मंत्री नितिन माहेश्वरी एवं बड़ी संख्या में छात्रा एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Agra News: मिढ़ाकुर कस्बे में मुस्लिमों ने दी ताजिये न निकालने की चेतावनी, जलभराव से हैं परेशान, धरने पर डटे लोग - July 1, 2025
- जानवर हमारा ‘जीवन धन’ है, उसे ‘पशु’ कहना ठीक नहीं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु - July 1, 2025
- The Skin Investment That’s Changing the Morning Routine of India’s Top Professionals - July 1, 2025