उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। यहां VSSD कॉलेज ग्राउंड में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बदमाशों को खुली चेतावनी दी। कहा, “अब कोई अपराधी जो पहले एक चौराहे पर बहन-बेटी को छेड़ता हो। दूसरे चौराहे पर डकैती डालने का दुस्साहस करता हो। अब नहीं कर पाएगा क्योंकि CCTV कैमरा एक-एक गतिविधि को कैद करके रखेगा।”
योगी ने कहा, “अगर किसी ने एक चौराहे पर शरारत की या डकैती डाली तो अगले चौराहे पर भागने से पहले ही वह सारी तस्वीरें कैद हो जाएंगी। अगले चौराहे पर पहुंचते-पहुंचते पुलिस उसको ढेर कर चुकी होगी।”
सीसामऊ नाला आज सेल्फी पॉइंट में बदला
CM योगी ने कहा, “कानपुर ने अपने उद्योग के लिए पहचान बनाई। कुछ लोगों की नजरें कानपुर पर रहीं और ये शहर दुर्व्यवस्था का शिकार हो गया। कानपुर की पहचान मोक्षदायनी के रूप में बनी। PM मोदी ने खुद कानपुर आकर गंगा में गिरने वाले सीसामऊ नाले को बंद कराया। नाले को सेल्फी पॉइंट में बदल दिया गया। नमामि गंगे परियोजना का सबसे क्रिटिकल पॉइंट कानपुर था। आज कह सकता हूं कि कानपुर में किए गए प्रयोग के बाद प्रयागराज में गंगा भी आचमन लायक हो गई है।
कानपुर में मेट्रो की शुरुआत PM मोदी ने की। मेट्रो के सेकेंड और थर्ड फेज का लोकार्पण करने के लिए जल्द PM मोदी आएंगे। डिफेंस कॉरिडोर का मुख्य केंद्र बिंदु कानपुर है।” CM ने निकाय चुनाव से पहले कानपुर में 387.59 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
- टाइपकास्टिंग की दीवार तोड़ने वाली बॉलीवुड की 6 अभिनेत्रियां: तब्बू से लेकर कंगना रनौत तक ने हर किरदार में दिखाया नया अंदाज - October 20, 2026
- सन नियो के कलाकारों ने साझा किए दशहरे से जुड़े अपने अनुभव: सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया उनके लिए क्यों खास है विजय पर्व - October 20, 2026
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026